चित्रकूट में सपा के बाहुबली नेता पर जानलेवा हमला, गोलियों से भूना गया भतीजा

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक बार गैंगवार हुई है और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत में है। इस बार बदमाशों ने सपा के बाहुबली नेता उग्रसेन मिश्रा के काफिले पर हमला किया जिसमें उग्रसेन मिश्रा के भतीजे की मौत हो गई है । हालांकि गोलीबारी में उग्रसेन मिश्रा व उनके दूसरे साथी बच गए हैं। लेकिन हमले में उग्रसेन मिश्रा के भतीजे दुर्गेश मिश्रा को कई गोलियां लग गईं और इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र की है और थाने से कुछ दूर पर ही बदमाशों ने तहसील गेट के सामने वारदात को अंजाम दिया है।

Attack on powerful SP leader in Chitrakoot, one killed

क्या हैं मामला
पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो सवार उग्रसेन मिश्रा अपने भतीजे व साथियों के साथ किसी काम से मऊ गए थे और वहां से लौटते समय जैसे ही तहसील गेट के सामने पहुंचे उन पर उनके काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। हमले के दौरान उग्रसेन मिश्रा के भतीजे को कई गोलियां लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। मामले में एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी की गई थी, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आये। पुराने विवाद को लेकर वारदात हुई है । मामले की जांच की जा रही है ,जल्द ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

वर्चस्व की जंग
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला है कि घटना उग्रसेन मिश्रा और पप्पू द्विवेदी के वर्चस्व की जंग का असर है। चूंकि बाहुबली उग्रसेन मिश्रा का इलाके के ही दूसरे बाहुबली नेता रहे पप्पू द्विवेदी से पुरानी रंजिश लंबे समय से चल रही थी और कुछ समय पहले पप्पू दिवेदी की इलाहाबाद के शिवराजपुर इलाके में हत्या कर दी गई थी, जिसमें उग्रसेन मिश्रा का नाम सामने आया था। उसके बाद से ही दोनों परिवारों में लगातार दुश्मनी बढ़ती चली गई और प्राथमिक जांच में इसी दुश्मनी का लिंक जुड़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है। मामले में थानाध्यक्ष मऊ सतपाल सिंह ने बताया कि तहरीर में पूर्व ब्लाक प्रमुख पप्पू द्विवेदी के बेटे अनिल द्विवेदी को पर हमले व हत्या का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+