यूपी के 20 जिलों मे ATS की 30 टीमों का PFI के ठिकानों पर छापा, हिरासत में लिए गए 70

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में एटीएस की टीम ने पीएफआई के 70 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में 70 लोगो को हिरासत में लिया गया है।

pfi

प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (Popular Front of India) के ठिकानों पर एटीएस ने छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश में 20 जिलों में आतंक निरोधी दस्ते ने बड़ाई कार्रवाई करते हुए 70 लोगों को हिरासत में लिया है। एटीएस की ओर से 30 टीमों ने 20 जिलों में यह ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

एटीएस ने वाराणसी में पीएफआई के दो सक्रिय सदस्यों परवेज अहमद और रईस अहमद को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ लोहता पुलिस स्टेशन पर देश विरोधी और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज हुआ है।

परवेज और रईस पिछले कुछ दिनों से फरार थे। इनके ऊपर 50-50 हजार रुफए का इनाम था। दोनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम और केरल में पीएफआई के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर नेटवर्क को मजबूत करने का काम कर रहे थे।

एटीएस की टीम ने गाजियाबाद, लखनऊ, शामली, वाराणसी, मेरठ सहित 20 जिलों में छापेमारी की है। मेरठ और आस-पास के जिलों में छापेमारी के दौरान 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है जबकि शामली में 11 और लखनऊ में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गाजियाबाद के मोदीनगर-मुरादनगर में एटीएस ने चार गांवों में छापेमारी की है और 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एटीएस के प्रवक्ता ने बताया कि कुल 70 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनसे पूछताछ चल रही है।

एटीएस की टीम ने लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित अचरामऊ गांव से मोहम्मद फरहान और जफर को पकड़ा है। लखनऊ मे कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिहाई मंच के अध्यक्ष मोहम्मद शोएब को भी एटीएस ने हिरासत में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+