'इस हिंदुस्तान पर हुकूमत सबने हमसे सीखी है...', अतीक के बेटे असद के मौत के बाद वायरल हुआ ये पुराना वीडियो

Asad Ahmed Video: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के बेटे असद को शनिवार को उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां उनके दादा को दफनाया गया था।

asad Ahmed viral video

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का शनिवार (15 अप्रैल) को प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया गया। असद के जनाजे में अतीक शामिल नहीं हो पाया, उसे कोर्ट से मंजूरी नहीं मिली। असद की मां शाइस्ता परवीन भी आखिरी बार बेटे को देखने नहीं आई। इसी बीच सोशल मीडिया पर असद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

असद अहमद का एक वीडियो ट्विटर पर सैकड़ों लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो में अतीक अहमद एक मंच पर भाषण देते दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो में अतीक अहमद का बेटा असद कहता है, ''बहुत बेहतर से भी बेहतर इमामत हमसे सीखी है। सियासत दार ने अच्छी सियासत हमसे सीखी है। अभी शागिर्द हो उस्ताद को नादान समझते हो! इस हिंदुस्तान पर हुकूमत सबने हमसे सीखी है!''

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की वायरल स्पीच, जी हां वही असद अहमद जिसकी कल पुलिस द्वारा न्यायेतर हत्या कर दी गई है।'' एक यूजर ने लिखा, ''असद अहमद का पुराना वायरल वीडियो देखा।''

यूपी पुलिस ने 13 अप्रैल को झांसी में हुई एक मुठभेड़ में असद अहमद और उसके एक करीबी सहयोगी गुलाम को मार दिया है। असद और गुलाम दोनों उमेश पाल हत्या मामले में वांटेड थे। इन दोनों अभियुक्तों की तलाश पुलिस फरवरी से कर रही थी। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

दादा के क्रब के पास असद को किया गया दफन

अतीक अहमद के बेटे असद को शनिवार को उसी कब्रिस्तान में दफनाया गया, जहां उनके दादा को दफनाया गया था। असद का अंतिम संस्कार उनके नाना और मौसी के पति की मौजूदगी में किया गया। यह कब्रिस्तान प्रयागराज के चकिया क्षेत्र के कसारी मसारी गांव में है। असद की क्रब उनके दादा के कब्र के पास ही है।

अतीक अहमद के बेटे के अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात की थी। दंगों को कंट्रोल करने वाले पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+