Atiq Ahmed Pak ISI का डायरेक्ट लिंक! लश्कर से भी सीधे संबंध के आरोप: उमेश पाल केस में यूपी पुलिस की चार्जशीट
Pak ISI Atiq Ahmed का डायरेक्ट लिंक है। ये दावा है UP पुलिस का। गैंगस्टर से सांसद बने अतीक अहमद पर आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से भी सीधे संबंध के आरोप हैं। उमेश पाल केस में यूपी पुलिस की चार्जशीट में ये बात सामने आई है।

पूर्व सांसद Atiq Ahmed Pak ISI के साथ सीधे तौर पर जुड़े हैं। यूपी पुलिस ने गैंगस्टर से सांसद बने अतीक अहमद के मामले में कई गंभीर बातें कही हैं। अतीक पर आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा (LeT) से जुड़े होने के आरोप भी लगे हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिनदहाड़े हुई उमेश पाल की हत्या के मामले में दाखिल UP Police की Chargesheet में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट के समक्ष दायर चार्जशीट में माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बयान का जिक्र है।
चार्जशीट के संबंध में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अतीक अहमद ने पुलिस के समझ कबूल किया है कि उसके पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि मेरे पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं।
उमेश पाल मामले में यूपी पुलिस की चार्जशीट के अनुसार अतीक ने कहा, "पाकिस्तान से हथियार ड्रोन की मदद से पंजाब की सीमा पर गिराए जाते हैं और स्थानीय कनेक्शन उन्हें इकट्ठा करते हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को इस खेप से हथियार मिलते हैं।"
UP पुलिस के मुताबिक अतीक ने कहा, "अगर आप मुझे अपने साथ ले जाते हैं, तो मैं उस पैसे और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और गोला-बारूद को बरामद करने में आपकी मदद कर सकता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications