माफिया से माननीय बने Atiq Ahmed को कांग्रेस नेता ने शहीद बताया, भारत रत्न की मांग, 6 साल के लिए निलंबित, VIDEO

Atiq Ahmed और भाई अशरफ की प्रयागराज में हत्या के दो दिन बाद आज एक कांग्रेस नेता ने कहा कि अतीक अहमद शहीद हुए हैं और इन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। जानिए पूरा मामला

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed की हत्या के बाद यूपी में नगर निकाय चुनाव पर सबकी नजरें हैं। चार दशकों से अधिक समय तक सियासी धौंस का पर्याय रहे अतीक के न रहने पर सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा इस पर सबकी नजरें हैं।

समाजवादी पार्टी (SP) अपने पूर्व सांसद अतीक की हत्या के बाद सत्तारूढ़ भाजपा को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रही है क्योंकि प्रयागराज के अस्पताल परिसर में अतीक की हत्या पुलिस हिरासत में हुई।

अब एक कांग्रेस नेता ने अतीक को लेकर अजीबो-गरीब मांग की है। यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच प्रयागराज के वार्ड 43 से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार उर्फ राजू ने कहा, अतीक को भारत रत्न मिलना चाहिए।

कांग्रेस ने 6 साल के लिए निलंबित किया

हालांकि, चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने तत्काल एक्शन भी लिया और पार्टी नेता राजकुमार पर सख्त कार्रवाई की। प्रयागराज कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा, 'अतीक को भारत रत्न' टिप्पणी के बाद पार्टी ने राजकुमार को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा, कांग्रेस इस तरह के बयान देने वालों के पूरी तरह से खिलाफ हैं। राजकुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

उत्तर प्रदेश नगरपालिका चुनाव 2023 में कांग्रेस उम्मीदवार के अजीबो-गरीब बयान के पीछे उन्होंने बीजेपी की भूमिका बताई। प्रदीप मिश्रा ने कहा, हमें लगता है कि उन्हें भाजपा के आदेश पर भेजा गया था और यह बयान उनके (राजकुमार सिंह) ने भाजपा के निर्देश पर दिया।

बता दें कि अतीक के खिलाफ अदालतों में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। चार दशकों के बाद केवल एक मामले में अतीक को सजा हुई। फिर प्रयागराज में आठ गोलियां मारकर तीन शूटर्स ने अतीक को मौत के घाट उतार दिया।

गौरतलब है कि कांग्रेस की कार्रवाई से पहले प्रयागराज के नेता राजकुमार की एक वीडियो सामने आई। इसमें राजकुमार कहते हैं कि जनप्रतिनिधि रह चुके अतीक को राजकीय सम्मान क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने CM योगी के इस्तीफे की भी डिमांड की।

मुलायम सिंह से तुलना, अतीक को भारत रत्न!

अतीक को भारत रत्न की मांग का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता ने पूछा कि अगर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा सकता है तो अतीक को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार क्यों नहीं मिलना चाहिए?

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह को इसी साल पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। राजकुमार की वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने योगी सरकार पर अतीक की हत्या कराने के आरोप भी लगाए।

दरअसल, उत्तर प्रदेश सियासी गतिविधियों का ऐसा मरकज यानी केंद्र है जिसके बारे में भारतीय राजनीति में कहा जाता है कि देश की सत्ता तक पहुंचने का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है।

यूपी की राजनीति इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि गत दिनों पांच बार के विधायक और पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद की प्रयागराज में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। अब चुनावी माहौल में एक कांग्रेस नेता ने अतीक को भारत रत्न देने की मांग की है।

माफिया से माननीय तक का सफर तय करने वाले अतीक के आपराधिक ग्राफ और राजनीतिक करियर को करीब से देख चुके लोग बताते हैं कि 2004 में अंतिम बार सांसद बनने के बाद त्रस्त हो चुकी जनता ने उन्हें दोबारा नहीं चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+