Atiq Ahmed Case: गुड्डू मुस्लिम के फोन में अजब-गजब नाम से सेव था अतीक का नंबर

Atiq Ahmed का नंबर 'सरकार' नाम से गुड्डू मुस्लिम ने सेव किया था। उससे जुड़ी कई अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं।

Atiq Ahmed

यूपी के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पिछले महीने हत्या हो गई थी। उसका साथी गुड्डू मुस्लिम अभी भी फरार चल रहा। उसके ही साथ असद ने उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया था। अब गुड्डू के फोन से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक के कुछ गुर्गे बहुत खास थे। जेल में बंद होने के बाद भी अतीक उनसे फोन पर बात करता था। वो सभी अतीक का नंबर कभी असली नाम से नहीं सेव करते थे। उन्होंने कई तरह के कोड वर्ड उस नंबर के लिए रखे थे।

पुलिस की जांच में पता चला कि गुड्डू ने अतीक अहमद का नंबर फोन में 'सरकार' नाम से सेव कर रखा था, जबकि उसके भाई अशरफ का नंबर 'छोटे सरकार' नाम से था। इसके अलावा आका, बादशाह जैसे नामों का इस्तेमाल अतीक के गुर्गे करते थे।

उमेश ने 'सरकार' के बारे में पूछा था
एक जमीन विवाद को लेकर गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल के घर गया था। उसने अपने फोन से अतीक को फोन मिलाया और उमेश से बात करने को कहा। उस पर उमेश ने पूछ लिया था कि ये सरकार कौन हैं, जिस पर गुड्डू ने कहा कि हमारे सरकार अतीक अहमद हैं।

दोनों में हुई थी गाली-गलौच
उस दिन उमेश से बात करते वक्त अतीक ने अपनी धौंस दिखाने की कोशिश की, लेकिन वो डरे नहीं। ऐसे में जेल में बंद माफिया ने गाली देना शुरू कर दिया। इस पर उमेश पाल ने भी उसे जमकर गाली दी। बताया जा रहा कि गुड्डू इस बात से बहुत नाराज था, ऐसे में उसने उमेश पाल की हत्या का प्लान बनाया।

शाइस्‍ता परवीन भी है गायब
पुलिस की जांच में पता चला कि उमेश हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्‍ता परवीन भी साजिशकर्ता थी। घटना के बाद से वो भी फरार है। पुलिस को शक था कि अतीक के जनाजे में वो आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसकी तलाश के लिए यूपी पुलिस कई राज्यों में दौड़ी, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+