Atiq Ahmed: उमेश पाल हत्याकांड नहीं 17 साल पुराने इस मामले में यूपी लाया जा रहा माफिया अतीक अहमद

Atiq Ahmed News: अपहरण के एक 17 साल पुराने मामले में माफिया अतीक अहमद गुजरात से लाया गया है। यह मामला अपहरण से जुड़ा है, जिसका 28 मार्च को फैसला आएगा।

Atiq Ahmed News

Atiq Ahmed Jail Shifting: माफिया से नेता बने अतीक अहमद को यूपी पुलिस की 45 पुलिसकर्मियों की टीम 6 गाड़ियों से प्रयागराज की नैनी जेल शिफ्ट किया जा रहा है। साल 2019 जून से गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद अब यूपी की जेल में रहेगा। अतीक अहमद को हाल ही में हुए उमेश पाल हत्याकांड में नहीं बल्कि एक और मामले में पेश होने के लिए कोर्ट के आदेश के बाद साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है।

17 साल पुराने मामले में आएगा फैसला

दरअसल, राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद चर्चाओं में आए अतीक अहमद को एक 17 साल पुराने अपहरण के मामले में फैसले के दिन अदालत में पेश होने के यूपी कोर्ट ने निर्देश दिए हैं। इस केस में प्रयागराज की अदालत अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के साथ सभी आरोपियों को उसी दिन अदालत में पेश करने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट उनकी मौजूदगी में फैसला सुनाने वाली है।

Atiq Ahmed

उमेश पाल से जुड़ा है यह केस

किडनैपिंग के 17 साल पुराना मामला साल 2006 का है, जिसका लिंक भी उमेश पाल से ही जुड़े हुए हैं, जिसकी हाल ही में हत्या की गई है। अपहरण के मामले के मुताबिक 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के बाद इस केस के मुख्य गवाह उमेश पाल का साल 2006 में अतीक अहमद ने अपहरण करवा लिया था और अपने पक्ष में गवाही करवाई थी।

उमेश पाल ने किडनैपिंग के इसी मामले को लेकर अतीक अहमद के खिलाफ धूमनगंज थाने में साल 2007 में क्राइम नंबर 270/2007 के तहत केस दर्ज कराया था। कोर्ट 28 मार्च को इसी केस में अपना फैसला सुनाएगी।28 मार्च अतीक अहमद को व्यक्तिगत रूप से एमपी/एमएलए की स्पेशल कोर्ट में को पेश किया जाना है।

24 फरवरी 2023 में हुई उमेश पाल की हत्या

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल का बदमाशों ने गोली और बम मारकर मर्डर कर दिया था। हमले में उमेश पास के सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई थी। उमेश पाल ही विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह था। इस हत्याकांड में भी अतीक अहमद आरोपी है। 24 फरवरी को उमेश पाल जैसे ही गाड़ी से उतरा था, उस पर अतीक के शूटर्स ने गोली और बम बरसा दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+