Atiq Ahmed Dead: हत्यारे गोली चलाते रहे, पुलिस खुद को बचाती आई नजर, नहीं की जवाबी फायरिंग

Atiq Ahmed Dead: लाइव कैमरे के सामने जिस तरह से अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या की गई है उसके बाद यूपी पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed Dead: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को मीडिया के कैमरों के सामने तीन हत्यारों ने गोलियों से भून दिया। दरअसल अतीक अहमद और उसके भाई को प्रयागराज में सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए लाया गया था।

Recommended Video

    Atique Ahmed, Ashraf Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या | वनइंडिया हिंदी

    इसी दौरान जब अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे, दोनों टीवी के कैमरे पर लाइव थे, इसी दौरान तीन हत्यारों ने तड़ातड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और मौके पर ही अतीक और अशरफ को गोलियों से भून दिया गया।

    इस पूरी घटना का वीडियो कैमरे पर रिकॉर्ड हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो जिस दौरान यह हत्या हुई, उस वक्त मौके पर 8-10 पुलिसकर्मी थे। जब हत्यारे गोली चला रहे थे तो उस वक्त वहां मौजूद पुलिसकर्मी सिर्फ तमाशबीन बने रहे। किसी भी पुलिसकर्मी की ओर से एक राउंड गोली नहीं चली।

    अहम बात यह है कि जब हत्यारे तड़ातड़ गोलियां बरसा रहे थे तो उस वक्त पुलिस ने इसकी जवाबी कार्रवाई करने की बजाए खुद को बचाती नजर आई। किसी भी पुलिसकर्मी की ओर से एक भी राउंड गोली नहीं चलाई गई। यही नहीं वीडियो मे देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी हाथ से इन शूटर्स को पकड़ रहे हैं।

    अतीक और अशरफ की हत्या के बाद तीनों ही हत्यारों ने अपना हाथ खड़ा करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इन हत्यारों ने जब हाथ खड़े करके आत्मसमर्पण किया तो एक पुलिसकर्मी दो-दो हत्यारों को हाथ से पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शूटर्स गोली चला रहे थे तो पुलिसकर्मियों के पास गोली थी, बावजूद इसके पुलिसवालों ने अपनी गोली नहीं निकाली। पुलिस ने गोली निकालकर चलाने की बजाए, बिना गोली निकाले हत्यारों की ओर दौड़ते हैं और उन्हें पकड़ लेते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जब एक तरफ गोली चल रही थी तो आखिर क्यों पुलिस ने कोई जवाबी फायरिंग क्यों नहीं की।

    बता दें कि ना सिर्फ अतीक अहमद बल्कि यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि अतीक की हत्या की कोशिश की जा सकती है। तमाम इनपुट होने के बाद भी हत्यारों ने पुलिस के सामने अतीक को मौत के घाट उतार दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+