Atiq Ahmed: जेल में है अतीक का शूटर लवलेश, तो फिर कौन चला रहा उसका फेसबुक? पुलिस को भी नहीं खबर
Atiq Ahmed के हत्यारे लवलेश का फेसबुक अकाउंट सुर्खियों में है। उससे लगातार पोस्ट हो रहे। यूपी पुलिस इसकी जांच कर रही।

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर जेल में हैं। सुरक्षा को देखते हुए उनको प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन शूटर लवलेश तिवारी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही, इसकी वजह है उसका फेसबुक अकाउंट।
अतीक की हत्या के तुरंत बाद ही लवलेश गिरफ्तार हो गया था, लेकिन उसका फेसबुक अकाउंट चलता रहा। उससे लगातार पोस्ट हो रहे थे, ऐसे में सवाल ये उठा कि क्या जेल में लवलेश के पास फोन था या किसी दूसरे को उसका पासवर्ड पता था? इस मामले यूपी पुलिस ने भी सफाई दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लवलेश के अकाउंट से 19 अप्रैल को एक पोस्ट हुई, जिसमें पूछा गया कि क्या लोग उसका समर्थन करते हैं। इसके बाद 24 अप्रैल को उसके माता-पिता की फोटो डाली गई। इसके बाद से लवलेश को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।
यूपी पुलिस के मुताबिक 'महाराज लवलेश तिवारी चूचू' नाम से फेसबुक अकाउंट था। वो हाई सिक्योरिटी के बीच जेल में है। उसके फेसबुक का एक्सेस किसी और के पास भी है, जो उसके नाम से पोस्ट कर रहा। लवलेश का इससे कोई लेना-देना नहीं। फिलहाल उनकी टीम इस अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई कर रही, क्योंकि उससे विवादित पोस्ट हो रही।
वहीं लवलेश बांदा का रहने वाला है। ऐसे में वहां की पुलिस को भी इस काम में लगा दिया गया। बांदा एसएसपी के मुताबिक लवलेश का अकाउंट चलाने वाले शख्स की तलाश की जा रही है।
पत्रकार बनकर अतीक को मारी थी गोली
आपको बता दें कि पिछले महीने अतीक और उसका भाई पुलिस कस्टडी में थे। कोर्ट के आदेश के मुताबिक दोनों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। तभी वहां पर बहुत से पत्रकार आ गए। उसमें ही तीनों शूटर छिपे थे। उन्होंने दोनों को कई गोलियां मारीं और फिर सरेंडर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications