उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बहनोई अखलाख गिरफ्तार

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बहनोई को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ स्थित उसके घर पर पुलिस ने उससे कई बार पूछताछ की थी।

atiq ahmead

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और प्रयागराज पुलिस की साझा टीम ने माफिया अतीक अहमद के बहनोई अखलाक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। अखलाक को उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उमेश पाल की हत्या में अखलाक की अहम भूमिका है। बता दें कि 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या में उमेश पाल अहम गवाह थे। उमेश पाल की प्रयागराज में 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य आरोपी है। इसके अलावा उमेश पाल की हत्या का भी आरोपी है।

पुलिस ने अखलाक अहमद से पूछताछ की है। अखलाक से उसके मेरठ स्थित घर में पूछताछ की गई थी। कई बार उससे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद और दो अन्य को उमेश पाल के उपहरण मामले में दोषी करार देते हुए कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अतीक अहमद के भाई खालिज अजीम उर्फ अशरफ व छह अन्य को कोर्ट ने बरी कर दिया था। बता दें कि अतीक अहमद को पहली बार किसी केस में सजा हुई है, उसके ऊपर 100 से अधिक केस हैं। अतीक अहमद पूर्व सपा सांसद भी है।

कोर्ट में फैसला सुनाए जाते वक्त अतीक अहमद को कोर्ट लाया गया था। उसे गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था। सुनवाई से पहले उसे नैनी जेल में रखा गया था। बसपा विधायक राजू पाल की 25 जनवरी 2005 में हत्या के बाद उमेश पाल, जोकि उस वक्त जिला पंचायत सदस्य थे, उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह इस हत्या के चश्मदीद गवाह हैं। उमेश पाल ने आरोप लगाया था कि जब उन्होंने अपनी गवाही से पलटने से इनकार किया तो उनपर अतीक अहमद ने दबाव डाला था। उन्हें 28 फरवरी 2006 को किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद 5 जुलाई 2007 में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। अतीक अङमद और उसके भाई अशरफ को इस मामले में षड़यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। हालांकि दोनों उस वक्त जेल में थे जब उमेश पाल की हत्या की गई। अतीक अहमद फूलपुर से सपा का पूर्व सांसद रह चुका है। यही नहीं वह पांच बार विधायक भी रह चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+