माफिया Atiq Ahmed अपने साढू को भी नहीं बख्शा था,पत्नी के नाम लिखवा रहा था जमीन, पीड़ित ने बताई आप-बीती
शाइस्ता परवीन के नाम जमीन लिख दो नहीं तो ....अतीक ने जेल से रिश्तेदार को धमकाते हुए फोन पर बोली थी ये बात

गैंगस्टर Atiq Ahmed जेल में बंद होने के बावजूद अपने बेटों के जरिए अपना गैंग चला रहा था। अपने बेटे अली अतीक और अन्य गुर्गों असलहों के दम पर लोगों को डरा धमका कर उसका जमीन हथियाना और खून खराबा करना बादस्तूर जारी था। यहां तक कि अतीक ने अपने सगे रिश्तेदारों तक को नही छोड़ा था।
अतीक की मौत के बाद पीडि़त आए सामने
ये ही कारण था कि अतीक अहमद जेल में था लेकिन उसके एरिया में उसका खौफ इतना था कि उसके खिलाफ को चू से आवाज भी नहीं निकाल पाता था। वहीं अब जब अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या हो चुकी है तो उसके द्वारा प्रताडि़त लोग खुलकर अपना दर्द बयां करते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इन्हीं में एक अतीक अहमद का करीबी रिश्तेदार भी है जिसने अतीक और उसके बेटे अली द्वारा प्रताड़ना किए जाने का अपना दर्द बयां किया है।
अतीक की यातना को याद करते हुए रिश्तेदार ने बयां किया दर्द
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में अतीक अहमद और उनके बेटे अली द्वारा अपने ऊपर की गई हिंसा और यातना को याद करते हुए यूपी के प्रयागराज के रहने वाले जीशान ने बतया कि अतीक अहमद मेरे भाई का साढू था लेकिन हमने उनसे कभी कोई संबंध नहीं रखा।
उसके बेटे ने कई असलहें मेरे शरीर पर तान दिए
रिश्तेदार ने बताया मेरा रियल एस्टेट कारोबार में था। जमीन के कारोबार में उतरते ही मुझे धमकियां मिलने लगीं। उन्होंने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।आए दिन जब अतीक के गुर्गे मुझे फोन करके धमकाते थे तब मैं डर कर फोन बंद करके कुछ समय के लिए गायब हो जाता था। एक दिन जब मैं अपने घर पर था तब अतीक अहमद के बेटे अली अतीक तीन जीप में गुंडे भरकर मेरे घर आया है और कई असलहें मेरे शरीर पर तान दिया।
अपनी जमीन शाइस्ता परवीन के नाम लिख
इसके बाद अली ने अपने जेल में बंद पिता अतीक अहमद को फोन लगाकर मेरी बात करवाई। तब अतीक ने मुझे कहा कि मैं अपनी जमीन शाइस्ता परवीन के नाम लिख दूं या फिर पांच करोड़ रुपये उसके बेटे अली को दे दूं। जब मैं कुछ नहीं बोला तो वो मुझे डराने लगा और उसके बेटे और उसके गुंडो ने मेरे परिवार और मुझ पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
मेरा घर भी जेसीबी मशीन से गिरवा दिया
रिश्तेदार ने कहा हम सब डर के पुलिस के पास गए और रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस रिश्तेदार ने कहा अतीक के बेटे अली ने उसका घर जेसीबी मशीन से गिरवा दिया था पुलिस ने मौके से वो भी बरामद किया था। मैं अंत तक उनके खिलाफ लड़ूंगा।
#WATCH | "He (Atiq Ahmed) was my brother's brother-in-law (sadu). But we never kept any ties with them...I was in the real estate business. As soon as I entered the business of land, I started being threatened. They started torturing me...I will fight against them until the… pic.twitter.com/RLwnQeRNsV
— ANI (@ANI) April 18, 2023
अतीक की यातना से परेशान महिला ने किया ये खुलासा
वहीं प्रयागराज के झालवा गांव की निवासी जयश्री ने हिंसा और अतीक अहमद और अशरफ द्वारा उनकी जमीन हड़पने के प्रयासों को याद करते हुए कहा मुझे न्याय चाहिए...धोखाधड़ी की गई। यह हमारी पुश्तैनी जमीन है... हम डर कर जीते थे लेकिन अपने बच्चों की हिफाजत करते थे। मै अब अपने बच्चों की मां और पिता दोनों हूं...मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा... मुझे सुरक्षा प्रदान की गई है।
#WATCH | "...I want justice...Fraud was done. It is our ancestral plot of land...We lived by being scared but protected our children. I lived as their mother and their father...I didn't lose hope. I am confident that I will get justice...I have been provided security..," says… pic.twitter.com/EVAeiHJ0G5
— ANI (@ANI) April 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications