Assembly Elections Result: चुनावी नतीजों के बीच गठबंधन धर्म पर ये क्या बोल गए संजय निषाद, किसको दी नसीहत
Assembly Elections: देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। इस चुनाव में बीजेपी जहां तीन राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई है वहीं कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना से ही संतोष करना पड़ा है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कांग्रेस को गठबंधन धर्म निभाने की नसीहत दी है।

चुनाव में हारने के बाद अब बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के निशाने पर कांग्रेस आ गई है। एक तरफ जहां सपा के चीफ अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला वहीं अब बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा,
बीजेपी गठबंधन धर्म निभाना जानती है। एडीए गठबंधन लगातार 25 वर्षों से चल रहा है। वह हर सहयोगी की भावनाओं का ख्याल रखती है। वहीं INDIA गठबंधन को देख लीजीए वह 25 दिन भी नहीं चल पाए। कांग्रेस की वजह से वहां एकजुटता नहीं हो पा रही है।
#WATCH | Agra: UP minister Dr. Sanjay Kumar Nishad says, " NDA has completed 25 years... INDIA alliance did not even last for 25 days, because you might see parties together in photos but they're not united..." pic.twitter.com/PGEDZMmaHT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 4, 2023
संजय ने आगे कहा कि दलों के फोटो तो एक साथ दिखते हैं लेकिन उनके दिल नहीं मिले हैं। कांग्रेस की नीतियों की वजह से सहयोगी दल साथ नहीं आ पाते हैं क्योंकि वह सहयोगियों को हमेशा ही दबाकर रखती है। जब सत्ता में होते हैं तो उनको जाति नहीं याद आती है लेकिन जब सत्ता से बाहर होते हैं तब उनको जाति की याद आती है।
तीन राज्यों में मिली बीजेपी को शानदार सफलता
गौरतलब है कि देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा में बीजेपी को शानदार सफलता मिली है। पांच राज्यों एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव हुए थे। इसमें से तीन राज्यों राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सफलता मिली है जबकि तेलंगाना की कुर्सी कांग्रेस के पाले में गई है।
हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों में 2024 से पहले जीत हासिल करना बीजेपी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बीजेपी के नेता अब अगले आम चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा ठोंकने लगे हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications