यूपी के छोरे का कमाल, 2760 पुश-अप लगाकर बना दिया विश्व-रिकॉर्ड
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले अश्विनी सिंह ने दुनिया में सबसे ज्यादा पुश-अप लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। 24 साल के बॉक्सर अश्विनी ने सिंह ने एक घंटे में 2760 पुशअप लगाए। इस रिकॉर्ड के लिए अश्विनी का नाम गिनेज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। अश्वनी सिंह ने यह रिकार्ड बनाते हुए आस्ट्रेलिया के 52 साल के कॉर्टन विलियम्स को पीछे छोड़ा। विलियम्स ने 2015 में एक घंटे में 2,220 पुशअप लगाए थे। उनका ये कारनाा नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज है। अश्वनी सिंह ने कैमरे के सामने एक घंटे में 2760 पुश-अप बनाकर कॉर्टन विलियम्स के 2,220 पुश-अप लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को अश्विनी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। 24 साल के बॉक्सर ने पुश-अप की वीडियो गिनेज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेज दी है। उनका ये रिकॉर्ड गिनेज में बुक में दर्ज होना तय माना जा रहा है। एक महीने के भीतर गिनेज बुक से जवाब आने के बाद ये रिकॉर्ड आधिकारिक तौर पर मान्य होगा।
सफलता के पीछे कड़ी मेहनत: अश्विनी
अश्विनी ने ये रिकॉर्ड बनाने के बाद खुशी जाहिर की है। उनका हौंसला बढ़ाने के लिए बड़ी तादाद में लोग केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे थे। अश्विनी ने बताया कि वह पिछले छह महीने से स्टेडियम में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसी दौरान वो पुश-अप भी लगाते हैं। ये वो वार्म-अप के लिए करते हैं लेकिन जब उन्हें लगा कि वो इसमें भी कुछ कर सकते हैं तो उन्होंने मेहनत की ओर वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए गए।
जयपुर के इस शख्स ने मोदी की फोटो संग्रह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड