Asaduddin Owaisi News: करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बेल पर ओवैसी का तंज, कहा- "माशाअल्लाह कुछ नहीं हुआ"
Asaduddin Owaisi News: सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को दिए बयान को लेकर बुधवार(26 मार्च) को करनी सेना ने खूब हंगामा मचाया। इस दौरान करणी सेना के लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प हो गई थी। बयान के विरोध में करणी सेना ने सपा सांसद के आवास पर तोड़फोड़ भी की, गाडियों के शीशे तोड़ दिए और पत्थरबाजी की थी। लेकिन देर रात पुलिस ने इन सभी को बेल दे दी।
असदुद्दीन ओवैसी ने X पर किया पोस्ट "माशाअल्लाह कुछ नहीं हुआ"
इस मामले में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने X पर मोहम्मद जूबैर के एक पोस्ट को ट्वीट करते हुए लिखा- अगर ये "तमाशबीन" M होते तो भाजपा योगी सरकार की क्या प्रतिक्रिया होती? लाठीचार्ज, गोलीबारी, गिरफ्तारी फिर देशद्रोह, एक सरकारी कर्मचारी पर हमला, बुलडोजर और शाम 6 और 9 बजे राष्ट्रवादी उन्हें एम राजा के एजेंट कहते लेकिन माशाअल्लाह कुछ नहीं हुआ।

सपा सांसद के घर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने जिन करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पकड़ा था उन्हें पुलिस ने बुधवार देर रात बेल दे दी। कुल 29 आरोपियों को इस मामले में जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर आकर रील बनवाई हैं और वीडियो शूट करवाए हैं। जिसपर ओवैसी ने अपने X पोस्ट के माध्यम से तंज कसा है।
बता दे कि इन वीडियो रील और फोटो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया है जिसे खुब शेयर किए जा रहे हैं। थाने के बाहर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जय राजपूताना के नारे भी लगाए। सांसद के घर पर हमला के दौरान करणी सेना और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी। इस दौरान दर्जन भर पुलिसकर्मियों के अलावा कई प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए थे। ये हंगामा काफी देर तक चला। जिसके बाद सांसद के घर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications