Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Asad Ahmed: पिता को छुड़ाने की फिराक में था बेटा, STF ने प्लानिंग पर यूं फेरा पानी

Asad Ahmed: उत्तर प्रदेश की पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस की टीम ने असद और उसके साथी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

UP Police

Asad Ahmed: प्रयागराज में जिस तरह से सरेआम उमेश पाल की हत्या की गई, उसके बाद उत्तर प्रदेश की विधानसभा में अतीक अहमद का मुद्दा उठा था। उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा था कि इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। योगी आदित्यनाथ ने सदन में 25 फरवरी को यह बयान दिया था।

यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद यूपी पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। गुरुवार को झांसी में हुए एनकाउंटर में यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम हसन को ढेर कर दिया है।

ऑपरेशन असद के लिए पुलिस की जबरदस्त योजना
जिस तरह से गुरुवार को असद अहमद का गुरुवार को एनकाउंटर किया गया, माना जा रहा है उसके पीछे यूपी पुलिस ने अच्छी खासी योजना बनाई थी। यूपी एसटीएफ की टीम असद पर लंबे समय से नजर बनाए हुए थे, वह लगातार असद को पकड़ने के लिए उसे ट्रेस कर रही थी।

खुद यूपी पुलिस की ओर से कहा गया है कि हमे जानकारी मिली थी कि असद और उसका साथी गुलाम पुलिस दस्ते पर हमला करने की योजना बना रहा है। जो पुलिस दस्ता अतीक अहमद को लेकर जा रहा था उसपर हमला करके ये लोग अतीक अहमद को छुड़ाने की फिराक में थे।

अतीक को छुड़ाने की थी योजना
असद और उसके साथी ने यह योजना बनाई थी कि वह अतीक अहमद को छुड़ाएंगे। वह पुलिस दस्ते पर हमला करके अतीक अहमद को छुड़ाने की योजना बना रहे थे, लेकिन यूपी पुलिस ने असद और उसके साथी की योजना को विफल कर दिया। यूपी के स्पेशल डायरेकट्र जनरल, लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सिविल पुलिस और स्पेशल फोर्स को खुफिया जानकारी मिलने के बाद तैनात किया गया था।

असद की लगातार ट्रेसिंग चल रही थी
प्रशांत कुमार ने बताया कि हमे जो जानकारी मिली थी उसके बाद दो टीमों का गठन किया गया था। दोनों ही टीमें असद पर पैनी नजर रख रही थीं और उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही थीं। जब असद अपने साथी गुलाम के साथ बाइक पर था तो पुलिस की टीम ने उसे देखा और उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस की टीम को दोपहर 12.30 से 1 बजे के बीच जानकारी मिली कि दोनों को जवाबी फायरिंग में ढेर कर दिया गया। इस पूरे ऑपरेशन को एसटीएफ की टीम ने अंजाम दिया है।

झांसी में छिपे होने की मिली थी जानकारी
रिपोर्ट की माने तो एसटीएफ की टीम यह जानकारी मिली थी कि अतीक अहमद का साथी झांसी के जंगल के करीब गुड्डू मुस्लिम परीक्षा पॉवर प्लांट के पास है, उसके बाद पुलिस की टीम ने उसे ट्रेस करना शुरू कर दिया था। गुड्डू उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। जिस जगह पर गुड्डू मुस्लिम के छिपे होने की खबर मिली थी, वह जगह एनकाउंटर की जगह से एक किलोमीटर दूर थी।

ध्यान भटकाने के लिए तैनात की टीम
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने इन लोगों का ध्यान भटकाने के लिए झांसी बॉर्डर पर 11 अप्रैल को भारी सुरक्षाबल को तैनात किया था। 11 अप्रैल को अतीक अहमद को पेशी के लिए प्रयागराज लाया जा रहा था, ऐसे में एक तरफ जहां भारी पुलिस बल को झांसी बॉर्डर पर तैनात किया गया था तो दूसरी तरफ सिविल वर्दी में पुलिस की टीम को गुड्डू के ठिकाने की तलाश के लिए लगाया गया था।

गुड्डू मुस्लिम की लगातार ट्रैकिंग
परीक्षा पॉवर प्लांट के पास एक छोटी सी टीम को तैनात किया गया था, यहां पर इस टीम को हेडक्वार्टर से तकनीकी मदद और सर्विलांस मुहैया कराई जा रही थी। इस टीम की अगुवाई डीआईजी रैंक के अधिकारी कर रहे थे। 12 अप्रैल की रात को गुड्डू मुस्लिम के ठिकाने पर कुछ हरकत देखने को मिली थी, जिसके बाद हम अलर्ट हो गए थे, इसके बाद चार रास्तों पर टीम को तैनात किया गया। बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस पुलिस की टीम यहां पर हलचल को ट्रैक करने लगी, साथ ही यह नजर रख रही थी कि कहीं ये लोग यहां से पड़ोस के जिले में ना भाग जाएं।

पिस्टल और रिवॉल्वर बरामद
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12.45 बजे असद और गुलाम को पुलिस की टीम ने कानपुर-झांसी हाईवे पर देखा, इसी दौरान पुलिस की टीम की इन लोगों के साथ मुठभेड़ हुई और इस मुठभेड़ में पुलिस ने असद और गुलाम को जवाबी कार्रवाई में ढेर कर दिया। इन लोगों के पास से पुलिस ने ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर .445 बोर और वॉल्दर पी88 7.63 बोर की पिस्टल बरामद की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+