UP: 25 जिलों के 515 गांवों में शुरू हुआ चकबंदी कार्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा इस्तेमाल
Artificial Intelligence: चकबंदी कार्य के लिए उत्तर प्रदेश पहले बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के 25 जिलों के 515 गांवों में चकबंदी की कार्रवाई शुरू हो गई है। चकबंदी की इस कार्रवाई के लिए प्रदेश में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ ड्रोन और रोवर सर्वे जैसी अत्याधुनिक तकनीत का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
अमर उजाला की खबर के मुताबिक, ड्रोन और रोवर सर्वे से चकबंदी कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चकबंदी अधिनियम-1953 के तहत उत्तर प्रदेश में जोतों के संहतीकरण एवं नवीन अधिकार अभिलेख निर्माण की प्रक्रिया लगातार जारी है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नए गांवों में पुन: चकबंदी कराने की मांग उठ रही है। जिसे देखते हुए अब तक 141 ग्रामों में चकबंदी प्रसार की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की मांग पर 25 जिलों के 374 ग्रामों में चकबंदी कराने का फैसला लिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 515 ग्रामों में चकबंदी प्रसार की कार्यवाही शुरु हुई है।
बताया कि एआई, ब्लाकचेन, ड्रोन एवं रोवर सर्वे से चकबंदी कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। बताया कि आजमगढ़ के ईश्वरपुर गांव में चकबंदी में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए अपर निदेशक चकबंदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को 1 सितंबर तक गड़बड़ी के आरोपों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications