विद्युत सेवा आयोग के पुन: परीक्षा की तारीख जारी, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इलाहाबाद। विद्युत सेवा आयोग उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 2017 में शुरू की गई सहायक समीक्षा अधिकारी व एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती के पुनः परीक्षा के लिए डेट जारी कर दी गई है। 9 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से अभ्यर्थी री-एग्जाम के लिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppcl.org पर डाउनलोड किया जा सकेगा।

ARO भर्ती के पुन: परीक्षा की तारीख जारी, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

विद्युत सेवा आयोग के सचिव की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि री- एग्जाम सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए है। जो 13 व 15 सितंबर को होगा। साथ ही अभ्यार्थियो के लिए निर्देश जारी किया गया है कि वह आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। अगर उन्हें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आ रही है तो वह फोन नंबर - 18002090816 पर फोन कर तत्काल मदद प्राप्त कर सकते हैं। जबकि इसके अलावा वह [email protected] पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर वैकेंसी / रिजल्ट के कॉलम पर जाएं। यहां पर आपको समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का नया लिंक दिखाई पड़ेगा। यह लिंक कुछ घंटो में एक्टिव होगा। इस पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी कोड आदि डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। हालांकि वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का लिंक शाम तक जारी होगा।

लिंक - http://www.uppcl.org/article/en/vacancy-results

भर्ती के बारे में
यह भर्ती 14 दिसंबर 2017 को शुरू हुई थी। स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले 21 से 40 वर्ष के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते थे। इस भर्ती के दुबारा एग्जाम की डेट 13 सितंबर 2018 व 15 सितंबर 2018 निर्धारित की गई है। इसका एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड किया जा सकता है। इस भर्ती में कुल 80 पद हैं, जिसमें सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए दोबारा ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कुल 66 पर निर्धारित है।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित, 5 अक्टूबर को वोटिंग और रिजल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+