गाजियाबाद स्थित कैफे के भीतर हथियारबंद लोगों ने बाउंसर को पीटा, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित कैफे के भीतर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक हथियारबंद व्यक्ति ने बाउंस पर हमला कर दिया। यह कैफे कौशांबी स्थित एंजेल मॉल में स्थित है, जहां पर यह घटना हुई है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है सकता है कि कुछ लोगों के बीच मारपीट चल रही है और कैफे के भीतर भगदड़ मच गई है।

Ghaziabad Mall

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना में बाउंस के सिर पर चोट आई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि लड़ाई किस बात पर हुई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीकर अंदर आए थे और किसी बात पर उनकी बहस हो गई थी, जोकि मारपीट में तब्दील हो गई।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है। मॉल के भीतर कैफे के अंदर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तकरीपबन 10-12 लोग मारपीट करते दिख रहे हैं।

इस मॉल में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले यहां सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाउंसर के साथ मारपीट का यह दूसरा मामला है। मॉल की ओर से हुई मारपीट को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। पुलिस का कहना है कि हमने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं। घायल बाउंसर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+