Jyoti Maurya की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पति आलोक के आरोपों पर नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश
SDM Jyoti Maurya News: ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य...आज की तारीख में शायद ही ऐसा कोई हो जो इन दोनों के नाम से वाकिफ ना हो। पति आलोक मौर्य से विवाद के बाद एसडीएम ज्योति मौर्य गली-नुक्कड़ से लेकर न्यूज़ चैनल और सोशल मीडिया के साथ-साथ भोजपुरी गानों तक में सुर्खियों में छाई हुई है।
वहीं, अब बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दरअसल, नियुक्ति विभाग ने एसडीएम ज्योति मौर्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश ज्योति के पति आलोक मौर्य द्वारा उनपर लगाए गई अनियमित लेन-देन की शिकायतों के बाद दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच प्रयागराद के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को नियुक्ति विभाग ने सौंपी है। आदेश मिलते ही पंत ने अपने स्तर से जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया है। इस जांच कमेटी में प्रयागराज के एडीएम प्रशासन व एसीएम को भी रखा गया है।
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य व उनके पति आलोक मौर्य के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आलोक मौर्य ने उन पर (ज्योति मौर्य) होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, अब ज्योति के पति आलोक ने उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।
इतना ही नहीं, आलोक ने नियुक्ति विभाग को पत्र भेजकर इसकी शिकायत भी की थी। इस पर नियुक्ति विभाग ने जांच कराने का निर्णय किया है।
क्या है ज्योति मौर्य प्रकरण
ज्योति मौर्य वाराणसी की रहने वाली हैं और साल 2010 में बछवल के आलोक मौर्य से उनकी शादी हुई थी। साल 2015 में उनकी दो जुड़वा बेटियां हुईं। इसके बाद ज्योति मौर्य ने साल 2016 में पीसीएस परीक्षा पास की। फिलहाल ज्योति मौर्य और उनके पति के बीच विवाद चल रहा है।
हालांकि अभी तक उन पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, ज्योति के पिता पारसनाथ मौर्य ने उनके पति आलोक के खिलाफ भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि आलोक ने झूठ बोलकर उनकी बेटी ज्योति से शादी की। आलोक ने खुद को पंचायत अधिकारी बताया था।
उन्होंने ज्योति के पिता ने आलोक और उसके परिवार पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, ज्योति ने भी आलोक और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल दोनों का मामला कोर्ट में है।











Click it and Unblock the Notifications