घर बैठे Voter Card के लिए करें आवेदन, चूक गए तो नहीं कर पाएंगे मतदान
उत्तर प्रदेश में मतदाता पहचान पत्र बनाया जाना प्रारंभ हो चुका है, ऐसे में जिनका अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है वह घर बैठे Voter Card के लिए आसनी से आवेदन कर सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जारी सूचना में बताया गया है कि 1 जनवरी 2023 को जो लोग 18 वर्ष पूरे कर रहे हैं वे लोग Voter Card के लिए आवेदन कर दें। इसके लिए विधानसभा में कैंप भी लगाए जा रहे हैं और बीएलओ भी लोगों से घर घर संपर्क करके लोगों को Voter Card बनवाने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस पोस्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आप Voter Card के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन
Voter Card बनवाने हाउस में संशोधन करने के लिए राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर फार्म उपलब्ध है और पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके अकाउंट बनाया जा सकता है। अकाउंट बनाने के बाद अपने जरूरत के अनुसार वेबसाइट पर दिए गए फार्म पर क्लिक कर नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है। पुराने मतदाता भी यदि अपने मतदाता पहचान पत्र में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो ऊपर बताई गई प्रक्रिया को दोहराते हुए वे अपने मतदाता पहचान पत्र में बदलाव कर सकते हैं।

वोटर पोर्टल से भी कर सकते हैं आवेदन
जो भी लोग नया मतदाता पहचान पत्र बनाना चाहते हैं या संशोधन करना चाहते हैं वे भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल के अलावा वोटर पोर्टल https://voterportal.eci.gov.in/ पर भी लॉगइन करके आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर जाने के बाद सबसे पहले उनके सामने लॉगइन का ऑप्शन आएगा। यदि पहले से अकाउंट नहीं बना है तो इसके लिए नया अकाउंट बनाना पड़ेगा। नया अकाउंट बनाने के बाद पुनः लॉगइन करके नए मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन और पुराने मतदाता पहचान पत्र में संशोधन किया जा सकता है।

देख सकते हैं स्टेटस और घर आएगा वोटर कार्ड
उपरोक्त दोनों वेबसाइट के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किया जा सकता है इसके अलावा अपने पोलिंग स्टेशन और बीएलओ के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा जिनके पास वोटर कार्ड नहीं है या वोटर कार्ड खो गया है वे लोग अपना वोटर कार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रगति रिपोर्ट भी वेबसाइट पर देखी जा सकती है। आवेदन स्वीकार कर लिए जाने के बाद वोटर कार्ड मतदाता के घर पर पहुंचा दिया जाएगा।

यहां भी कर सकते हैं आवेदन
जारी सूचना में बताया गया है कि जो लोग 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूरे कर ले रहे हैं वे मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों, निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय एवं विकास भवन में पहुंचकर 9 दिसंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ दो पासपोर्ट साइज के फोटो एवं आयु के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र जो कि किसी विद्यालय या संस्था द्वारा अथवा जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा निर्गत किया गया हो तथा निवास के सम्बन्ध में कोई दस्तावेज जिससे निवास स्थान प्रमाणित हो, के साथ भरकर देना अनिवार्य होगा। हर ऐसा दावा या आक्षेप या तो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में या सम्बन्धित मतदान केन्द्र अथवा तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में पेश कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications