मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा-अयोध्या में बने राम मंदिर

Recommended Video

      Ayodhya Ram Mandir बनने के पक्ष में Mulayam Singh Yadav की बहू Aparna Yadav | वनइंडिया हिंदी

      लखनऊ। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपने दिए एक बयान से सूबे की सियासत को गरमा दिया है। अपर्णा यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने अपने इस बयान के साथ यह भी साफ कर दिया कि वह भाजपा के नहीं, बल्कि राम के साथ है। वहीं, अपर्णा यादव ने कहा कि अगर मौका मिला तो वह 2019 का चुनाव अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी से लड़ेगी।

      Aparna yadav favour of Ram Temple built in Ayodhya

      गुरुवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बाराबंकी स्थित देवा शरीफ दरगाह पर पहुंचीं। उन्होंने यहां पर मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि, मैं चाहती हूं कि अयोध्या में राम मंदिर बने'। यह पूछे जाने पर कि क्या मस्जिद नहीं बनना चाहिए इस पर अपर्णा ने कहा कि, 'मैं तो मंदिर के पक्ष में हूं क्योंकि रामायण में भी राम जन्मभूमि का उल्लेख आता है'। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप बीजेपी के साथ हैं तो अपर्णा ने कहा कि, 'मैं राम के साथ हूं'।

      मीडिया से बात करते हुए अपर्णा ने स्वीकार किया कि 2019 के चुनाव में शिवपाल के अलग होने से असर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला तो अखिलेश या शिवपाल में से वह अपने चाचा शिवपाल और नेता जी मुलायम सिंह यादव को चुनेंगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+