Anuj Chaudhary News: राजपाल यादव को 51 हजार की मदद देने वाले पुलिस अधिकारी की है कितनी सैलरी?
Anuj Chaudhary News: बॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकाल राजपाल यादव इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल वक्त में बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, एक्टर सोनू सूद समेत कई और सेलिब्रिटी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने एक्टर को 51 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
अनुज चौधरी उत्तर प्रदेश के चर्चित और दबंग पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस महकमे की नौकरी से पहले उन्होंने पहलवानी में अपना नाम बनाया था। संभल में हुई हिंसा के दौरान वह वहां पोस्टेड थे। अपने बयान की वजह से उस वक्त काफी सुर्खियों में रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनका समर्थन किया था।

Anuj Chaudhary News: सोशल मीडिया पर किया मदद का ऐलान
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैनात एएसपी अनुज चौधरी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो जारी कर कहा कि राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने वर्षों तक लोगों को हंसाया है। इसलिए मुश्किल समय में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने अपनी सैलरी अकाउंट से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया।
राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आए हैं। सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद ने आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया है। सोनू सूद ने तो उन्हें अपनी फिल्म में काम देने और साइनिंग अमाउंट देने की भी बात कही है। वहीं तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है।
Anuj Chaudhary Salary: कितनी सैलरी मिलती है अनुज चौधरी को
7वें वेतन आयोग के तहत अभी यूपी पुलिस अधिकारियों को वेतन मिलता है। आम तौर पर एक ASP अधिकारी की बेसिक सैलरी लगभग ₹56,100 प्रति माह होती है। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), गृह किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं, जिससे कुल मासिक इन-हैंड सैलरी ₹70,000 से ₹1,25,000 के बीच या उससे अधिक भी हो सकती है-राज्य, पोस्टिंग शहर और भत्तों के आधार पर यह बदलता है।
तिहाड़ जेल में बंद हैं राजपाल यादव
आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में सजा मिलने के बाद वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर करीब 9 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज बताया जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां उनकी सहायता के लिए आगे आई हैं।
Rajpal Yadav पर साल 2009 के चेक बाउंस मामले में 9 करोड़ का कर्ज
राजपाल यादव का यह कानूनी मामला साल 2010 में शुरू हुआ था। उन्होंने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, जिसके चलते वह समय पर ऋण नहीं चुका पाए। ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से यह राशि करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। अदालत ने उन्हें कई अवसर दिए, लेकिन भुगतान न होने पर छह महीने की सजा सुनाई। फरवरी 2026 में सरेंडर करने के बाद से वह जेल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications