यूपी: देखिए योगी राज में कैसे काम कर रहा एंटी रोमियो स्क्वॉड

यूपी में एंटी रोमियो स्क्वॉड एक्शन में आ चुका है। बुलंदशहर में जब एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम सड़क पर उतरी तो रोमियो भागते दिखाई दिए।

बुलंदशहर। शासन से मिले निर्देश के बाद बुलंदशहर के 27 थानों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। टीम के गठन होने के बाद ही बुलंदशहर में लड़कियों के स्कूल, बस अडडा, रेलवे स्टेशन और पार्क में पुलिस की टीम सड़कों पर उतरी तो रोमियो भागते दिखाई दिए। टीम ने कुछ लड़कों को चेतवानी देकर छोड़ दिया तो कुछ लड़कों की मौके पर ही पिटाई कर दी।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि बुलंदशहर के 27 थानों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन शासन के आदेश पर किया गया है। बताया कि इस अभियान के प्रमुख बिंदुओं में महिलाओं, छात्राओं के साथ छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी की रोकथाम के लिए सम्बन्धित थाना स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन करके कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ऐसे अपराधी, जिनके खिलाफ महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार जैसे गम्भीर अपराधों में आरोप पत्र दाखिल किया गया है, उनके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।

रोमियो को पकड़ने सड़क पर उतरी महिला पुलिस

रोमियो को पकड़ने सड़क पर उतरी महिला पुलिस

एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन होते ही सादे कपड़ों में महिला पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर कुछ लड़के खड़े थे। उनसे पूछताछ की गई तो ये लड़के कोई जबाव नहीं दे पाये। इसके बाद इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तो कुछ को इस टीम ने सबक भी सिखाया। इसके बाद डीएवी कॉलेज के बाहर बैठे लड़कों से पूछताछ की लेकिन यहां पर भी कोई सही जवाब नहीं दे सका। टीम ने यहां लड़कों की पिटाई भी कर दी। लड़कों की पिटाई और महिला पुलिस होने की जानकारी मिलते ही मौके से कई रोमियो भाग खड़े हुए। बता दें कि एंटी रोमियो अभियान के तहत जिन लड़कों को हिरासत में लिया गया, पुलिस ने उनके परिवारवालों को बुलाकर उनकी हरकतों के बारे में आगाह किया।

सीओ के पैर छूने लगा एक रोमियो

सीओ के पैर छूने लगा एक रोमियो

डीएम रोड पर चैकिंग के दौरान एक युवक ने सीओ के पैर तक पकड़ लिए। बता दें कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए फूल का गुलदस्ता लेकर जा रहा था। पुलिस ने युवक को रोका और चेक किया। जब युवक के परिजनों को बुलाने के लिए कहा गया तो लड़का सीओ के पैरों में गिर गया और माफी मांगने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे उठाया और अपने साथ ले गए।

एंटी रोमियो अभियान से मची भगदड़

एंटी रोमियो अभियान से मची भगदड़

एंटी रोमियो अभियान मल्लिका पार्क और मॉल में भी चला। टीम ने अनावश्यक घूम रहे लड़कों को यहां सबक सिखाया। वहीं कुछ लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस के इस एंटी रोमियो अभियान से पार्क, मॉल और स्कूल कॉलजों के बाहर भगदड़ मच गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लड़कियां खूब सराह रही हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद एंटी रोमियो अभियान चलाया है। पकड़े गए पुलिस लड़कों से पूछताछ कर रही है, साथ ही उनके परिजनों को बलाकर सत्यापन भी किया जा रहा है। निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+