बिहार के शराबी चूहे दारु ही नहीं नोट भी खाते है!

ताजा मामला है पुलिस के गोदाम से 50 हजार से ज्यादा रुपये गायब होने का। पुलिस का कहना है कि इन रुपयों को गोदाम में संभाल कर रखा गया था लेकिन इसे चूहों ने खा लिया।

पटना। बिहार पुलिस हमेशा से ही अपने कारनामों को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। ताजा मामला है पुलिस के गोदाम से 50 हजार से ज्यादा रुपये गायब होने का। पुलिस का कहना है कि इन रुपयों को गोदाम में संभाल कर रखा गया था लेकिन इसे चूहों ने खा लिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि बिहार पुलिस ने किसी चीज के लिए चूहों पर आरोप लगाया हो। इससे पहले भी शराबबंदी के दौरान पकड़े गए 9 लाख लीटर शराब के बारे में जब पूछताछ हुई तो पुलिस ने बताया था इन्हें चूहों ने पी लिया।

कुख्यात नक्सली अजय कानू के थे पैसे

कुख्यात नक्सली अजय कानू के थे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस के द्वारा कुख्यात नक्सली अजय कानू की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से और उसके घर से 53,801 रुपए जब्त किया गया था। लेकिन कोर्ट ने जब कुख्यात अपराधी सहित अन्य आरोपी को बरी करते हुए आरोपी को राशि लौटाने का आदेश दिया तो पुलिस के द्वारा चौंकाने वाला खुलासा किया गया। पुलिस पैसा लौटाने में आनाकानी कर रही थी। पुलिस का कहना था कि मालखाना में रखा हुआ पैसा नहीं मिल रहा है। लगता है इस पैसे को चूहे खा गए।

पुलिस पर खड़े हुए सवाल

पुलिस पर खड़े हुए सवाल

पुलिस वाले के द्वारा इस तरह की बात कहे जाने पर उनके खिलाफ कई तरह के सवाल खड़े हो जाते हैं। गिरफ्तार कुख्यात नक्सली अजय कानू ने पुलिस पर कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। जेल में बंद कुख्यात नक्सली ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह वर्ष 2002 में फुलवारी शरीफ थाने से गिरफ्तार हुआ था जहां गिरफ्तारी के बाद और छापेमारी के दौरान उससे कुल 53,801 रुपए जप्त किया था। पैसे वापस नहीं मिलने पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनोज कुमार ने 23 जुलाई 2015 को कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए थानाध्यक्ष को कुल जमा राशि एवम् अन्य सामान नक्सली अजय कानून के भाई को देने का आदेश दिया था। पर थानेदार द्वारा इस बात को अनदेखा कर दिया गया।

पुलिस पर हुआ मामला दर्ज

पुलिस पर हुआ मामला दर्ज

गिरफ्तार नक्सली के भाई लगातार थाने का चक्कर लगाते रहे पर इसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद हमने इस मामले में जेल के स्पेशल कोर्ट से शिकायत दर्ज की। वही इस मामले में पुलिस कुछ भी जवाब देने से इनकार कर रही है तत्कालीन इंस्पेक्टर से जब इस मामले के बारे में पूछताछ की गई तो बात को टालते हुए उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है आखिरकार पैसे माल खाने से कहां गायब हुए।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+