Anand Vihar Patna Express: आनन्द विहार टर्मिनस-पटना स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें पूरी डिटेल

NER Gorakhpur Indian Railway Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 04090/04089 आनन्द विहार टर्मिनस-पटना-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी का संचलन 08 अगस्त से 20 नवम्बर,2025 तक आनन्द विहार टर्मिनस से तथा 09 अगस्त से 21 नवम्बर,2025 तक पटना से 105 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04090 आनन्द विहार टर्मिनस-पटना विशेष गाड़ी 08 अगस्त से 20 नवम्बर,2025 तक आनन्द विहार टर्मिनस से प्रतिदिन 14.25 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेण्ट्रल से 21.35 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं0 से 00.25 बजे, वाराणसी से 03.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.00 बजे, बलिया से 06.00 बजे, सहतवार से 06.22 बजे, सुरेमनपुर से 06.50 बजे, छपरा से 08.15 बजे तथा पाटलिपुत्र से 10.20 बजे छूटकर पटना 11.00 बजे पहुंचेगी।

ner

वापसी यात्रा में 04089 पटना-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 09 अगस्त से 21 नवम्बर,2025 तक पटना जं0 से प्रतिदिन 18.20 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र से 18.55 बजे, छपरा से 21.10 बजे, सुरेमनपुर से 21.50 बजे, सहतवार से 22.13 बजे, बलिया से 22.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.40 बजे, दूसरे दिन वाराणसी से 01.55 बजे, प्रयागराज जं0 से 04.45 बजे तथा कानपुर सेण्ट्रल से 07.55 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.50 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+