Puja Special Train:आनन्द विहार टर्मिनस-पटना स्पेशल ट्रेन त्यौहारों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान, जानिए कैस?
Anand Vihar Patna Anand Vihar Terminal Puja Special Train News Indian Railway: दशहरा, दीवाली एवं छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने अभी से यात्रियों के लिए खास तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में रेलवे ने 04090/04089 आनन्द विहार टर्मिनस-पटना-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आनन्द विहार टर्मिनस-पटना-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 29 नवम्बर, 2025 तक आनन्द विहार टर्मिनस से तथा 30 नवम्बर, 2025 तक पटना से 22 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04090 आनन्द विहार टर्मिनस-पटना विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2025 तक आनन्द विहार टर्मिनस से प्रतिदिन 14.25 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेण्ट्रल से 21.35 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं0 से 00.25 बजे, वाराणसी से 03.20 बजे, गाजीपुर सिटी से 05.00 बजे, बलिया से 06.00 बजे, सहतवार से 06.22 बजे, सुरेमनपुर से 06.50 बजे, छपरा से 08.15 बजे तथा पाटलिपुत्र से 10.20 बजे छूटकर पटना 11.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 04089 पटना-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 30 नवम्बर, 2025 तक पटना जं0 से प्रतिदिन 18.20 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र से 18.55 बजे, छपरा से 21.10 बजे, सुरेमनपुर से 21.50 बजे, सहतवार से 22.13 बजे, बलिया से 22.40 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.40 बजे, दूसरे दिन वाराणसी से 01.55 बजे, प्रयागराज जं0 से 04.45 बजे तथा कानपुर सेण्ट्रल से 07.55 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 14.50 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications