अमृत भारत एक्सप्रेस छपरा से चलकर उत्तर प्रदेश के इन स्टेशनों से होकर पहुंचेगी दिल्ली, जानिए क्या रहेगा समय ?
Amrit Bharat Express: पूर्वोत्तर रेलवे की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार , उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों की राह आसान बनाएगी। सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हरी झंडी दिखाएंगे। यह उद्घाटन विशेष गाड़ी है।
छपरा सीवान थावे का समय
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 29 सितम्बर सोमवार को चलने वाली 05133 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल उद्घाटन विशेष गाड़ी छपरा से 11.00 बजे प्रस्थान कर सीवान से 12.00 बजे, थावे से 12.35 बजे,

तमकुही रोड से 13.07 का बजे, पडरौना से 13.47 बजे, कप्तानगंज से 14.20 बजे,
गोरखपुर से इतने बजे पकड़े ट्रेन
गोरखपुर से 15.30 बजे, खलीलाबाद से 16.07 बजे, बस्ती से 16.50 बजे, बभनान से 17.17 बजे, मनकापुर से 18.00 बजे, गोंडा से 18.40 बजे,
लखनऊ पहुंचने का समय
बाराबंकी से 20.05 बजे बादशाहनगर से 21.07 बजे, ऐशबाग से 21.50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 23.45 बजे तथा दूसरे दिन इटावा से 01.47 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 08.00 बजे पहुँचेगी।
अमृत भारत एक्सप्रेस ने यात्रियों एवं विशेषकर मध्यम वर्ग का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। वस्तुतः अमृत भारत एक्सप्रेस अमृत काल की एक विशेष सौगात है, जिसके माध्यम से आम लोगों को प्रति हजार किलोमीटर ₹500 से कम किराए में ही गैर वातानुकूलित श्रेणी में विश्व स्तरीय यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही हैं। भारतीय रेल के












Click it and Unblock the Notifications