ज्योतिष के बताए इस डर की वजह से शाम ढलने के बाद इलाहाबाद में नहीं रुकेंगे अमित शाह
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का 27 जुलाई को इलाहाबाद में देर रात तक का कार्यक्रम तय था, लेकिन अब एक डर को वजह से वह शाम ढलने से पहले ही दिल्ली लौट जायेंगे। अमित शाह अब दोपहर में आने की बजाय सुबह आयेंगे और दोपहर में वापस लौट जायेंगे। अचानक से अमित शाह के इस तरह से कार्यक्रम को बदलने के पीछे की वजह ज्योतिष शास्त्र है। दरअसल इलाहाबाद के एक ज्योतिष ने अमित शाह को मैसेज भेजकर अगाह किया है कि अगर वह दोपहर बाद शाम ढलने से लेकर रात तक अगर कोई धार्मिक कार्य या बैठक करेंगे तो तो उन्हे बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योकि 27 जुलाई को चंद्रग्रहण होगा और इस दौरान सूतक में सारे धार्मिक व अच्छे कार्य प्रतिबंधित होंगे और इसका पालन न करने पर कुप्रभाव का शिकार होना पड़ेगा। ज्योतिष की सलाह मानकर अमित शाह ने तत्काल अपने कार्यक्रम में बदलाव किया है। जिसके चलते अब वह दोपहर के स्थान पर कल सुबह ही आ जाएंगे।

ना आरती होगी न नेताओं संग बैठक
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संतों को मनाने संगम नगरी आ रहे अमित शाह अब न तो गंगा आरती में शामिल होंगे और न ही पार्टी के वरिष्ठ नेता व स्थानीय बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे। वह अपना पूरा समय अब संतों के बीच ही गुजारेंगे। यानी अपने मेन मकसद को किसी तरह तय समय के अंदर निपटा कर शाह दिल्ली लौट जाएंगे। फिलहाल उनके स्वागत के लिये योगी कैबिनेट को जिम्मेदारी दी गई है और कल रात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जहां इलाहाबाद पहुंच गए। वहीं, कई मंत्री आज आ जायेंगे।
वजह को जान ले
अमित शाह ने कार्यक्रम में बदलाव का फैसला इलाहाबाद के ही ज्योतिषी की सलाह पर किया है। ज्योतिषी ने मेल और मैसेज भेजकर अमित शाह को ग्रहण के सूतक काल में कोई धार्मिक काम या बैठक के साथ धर्म स्थल पर भी न जाने की सलाह दी थी और कहे था शास्त्र अनुसार कर्म न होने पर विपरीत प्रभाव व अपशकुन का सामना करना पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं सत्य प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि दरअसल कल रात सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण पड़ रहा है। अगर भारत की बात करें तो यह चंद्रग्रहण तकरीबन 3 घंटे 55 मिनट का होगा। वैसे तो चंद्रग्रहण की शुरुआत रात को 11 बजकर 54 मिनट से होगी और इसका मोक्ष रात को तीन बजकर 49 मिनट तक रहेगा। लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण से पहले सूतक का भी विधान है, जो ग्रहण से नौ घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ऐसे में कल चंद्रग्रहण का सूतक दोपहर दो बजकर 54 मिनट से शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस टाइमिंग के पहले ही अमित शाह को अपना कार्यक्रम निपटाना होगा और इसी वजह से उनका कार्यक्रम दोपहर से रात तक के बजाय सुबह कर दिया गया है।
ये रहेंगे स्वागत में
भाजपा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल अमितशाह के स्वागत में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के साथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, नंदगोपाल गुप्त 'नंदी' सहित, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा सुबह 8.30 बजे से तय है। जिसमें 9 बजे यमुना बैंक रोड स्थित मौज गिरि मंदिर आगमन और यही संतों के साथ दो घंटा अमित वाह लंबी बातचीत करेंगे। संभावना है कि सीएम योगी भी इलाहाबाद आये। दोपहर में भोजन करके शाह दिल्ली लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications