बेटे का खून से लथपथ शव देखकर मां ने बनाया खौफनाक प्लान, 6 साल बाद लिया बदला
Recommended Video

अमेठी। एक मां ने अपने बेटे की खून से लथपथ हालत में शव देखा था तो उसने उसी दिन ये सोच लिया कि मौत का बदला मौत से लेंगे। मां के दिल में इंतकाम की आग पूरे 6 सालों तक भड़कती रही और फिर उस मां ने वो कर दिखाया जिसे सोचा भी नहीं गया था। बीते 6 सितंबर को कमरौली थाने के इन्डोगल्फ कर्मी मोहम्मद तौफीक की हुई हत्या इसी का बदला था। घटना के 13 वें दिन पुलिस ने 3 शूटरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

6 सितम्बर को हुई थी वारदात
कमरौली थाने के कठौरा निवासी मोहम्मद तौफीक (48 वर्ष) की बीते 6 सितम्बर को ड्यूटी पर जाते समय हत्या हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए ठीक दूसरे दिन 7 सितम्बर को नूरजहां नाम की एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और और फिर उसे जेल भेज दिया।

बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए हुई हत्या
एएसपी बीसी दुबे की मानें तो दरअसल तौफीक की हत्या बदले की आग में की गई थी। उन्होंने बताया कि अभियुक्त नूरजहां और सत्तार के पुत्र मुख्तार की वर्ष 2011 में हत्या कर दी गई थी। जिसका बदला लेने की मुख्तार की मां नूरजहां ने ठान रखी थी। उसने तौफीक की हत्या के लिए दामाद महफूज, स्वयं अपने भाई मोहम्मद मोईन, अपने देवर अब्बास आदि को इसके के लिए तैयार किया था। इन सभी ने एक हफ्ते तक तौफीक की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

तीनों शूटरों पर 5-5 हजार के थे ईनाम
मंगलवार को पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य 5 अभियुक्त जिनमें 3 शूटर भी शामिल हैं, को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान महफूज अहमद, पुत्र मोहम्मद हारून, अफसर पुत्र इमाम अली, मोहम्मद मोइन पुत्र शफीक, सत्तार पुत्र शहजाद और अब्बास पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल हुए एक 32 बोर पिस्टल, 2 तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए शूटरों पर 5000-5000 के इनाम पुलिस की ओर से घोषित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications