यूपी: शव लेकर लौट रही एंबुलेंस की ट्रक से हुई दर्दनाक भिड़ंत, 3 की मौत 4 घायल
उन्नाव। यूपी के उन्नाव से एक दिल दिहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एंबुलेंस और तेज रफ्तार ट्रक में टक्कर होने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस अस्पताल से शव लेकर लौट रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद से ही ट्रक ड्राइवर फरार है।

यह घटना उन्नाव जिले के कोतवाली पुरवा क्षेत्र का है। जहां एंबुलेस पास के ही गांव से मनोज नाम के एक शख्स के शव को ले जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से एंबुलेंस की टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि इसमें एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक 17 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है बाकि 4 घायलों को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
सड़क हादसे के बाद से एंबुलेस चालक संजय की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस दुर्घटना की सूचना पुलिस के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिछिया अस्पताल में भर्ती करवाया है। सीओ पुरवा महेश शर्मा ने इस मामले पर कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं फरार चालक और सहचालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications