पंकज कुमार वर्मा ADM : वो शख्स जिसने फ्री में कोचिंग करवाकर 70 युवाओं को बना दिया अफसर
अम्बेडकरनगर। अक्सर लोग अफसर बन जाने के बाद दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाते हैं, मगर इस मामले में पंकज कुमार वर्मा मिसाल हैं। ये पहले खुद अफसर और खुद निशुल्क कोचिंग करवाकर अपने जैसे कई युवाओं को अफसर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अपर जिलाधिकारी पकंज कुमार वर्मा सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के हुनर को तराश रहे हैं। पंकज कुमार सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग की स्थापना कर आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं।

अब तक 70 युवाओं का चयन
पंकज कुमार पिछले कई साल से इस मुहिम को शुरू किए हुए हैं। इनके मार्गदर्शन में अब तक 70 युवक युवतियां सिविल सर्विसेज से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं। हाल ही में आए यूपीपीएससी परीक्षा परिणाम में मार्गदर्शिका कोचिंग के 9 युवाओं का चयन हुआ है।

वर्ष 2016 से मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर की शुरुआत
पंकज कुमार वर्मा अपने अनूठे और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। ये अब तक उत्तर प्रदेश के तीन जिले में इस तरह की संस्था शुरू कर चुके हैं। पंकज ने वर्ष 2016 में सहारनपुर पर एसडीएम पद पर रहते हुए अपने साथियों की मदद से सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर की स्थापना की थी। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को तैयारी करवाई जा सके।

जो मुझे मिला वो ही लौटा रहा हूं-वर्मा
मीडिया से बातचीत में पंकज कुमार वर्मा कहते हैं कि 'मैं खुद एक साधरण परिवार से पिछड़े इलाके का रहना वाला हूं। मेरे एक शिक्षक ने प्रेरणा दी कि आप सिविल सेवा में जा सकते हो। अब मैं उन शिक्षकों की प्रेरणा को ही गुरु दक्षिणा के रूप वापस करने का प्रयास कर रहा हूं।

दोस्त भी कर रहे मदद
उसी प्रेरणा से पहले सहारनपुर में और अब बिजनौर और मुरादाबाद में निशुल्क सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका का संचालन हो रहा है। इसके लिए पंकज के दोस्त जो इन्हीं जिले में तैनात हैं मदद कर रहे हैं। यहां दूर दराज क्षेत्रो में जाकर युवाओं प्रेरित किया जाता है। उनको कुछ दिन तैयारी करवाई जाती है। अब गैर जिलों में तैनाती के बाद आनलाइन क्लास चलाते हैं और छुट्टियों में खुद क्लास लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications