आखिर योगी के मंच पर अमनमणि क्यों दिखाई दिए, क्या है मसला?
अमनमणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साझा किया मंच, अपनी पत्नी की हत्या के हैं आरोपी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी मौजूद होने के बाद एक बार फिर से यूपी की सियासत में सरगर्मी बढ़ गई है। अमनमणि त्रिपाठी गोरखपुर के नौतनवा से निर्दलीय विधायक हैं। जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तो अमनमणि त्रिपाठी मंच पर पहुंचे और उनका पैर छूने के बाद उनके पास लगी कुर्सी पर बैठ गए।

हत्या के आरोप में गए थे जेल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिस तरह से अमनमणि त्रिपाठी ने मंच साझा किया है उसको लेकर विवाद इसलिए बढ़ गया है क्योंकि सपा सरकार के दौरान उनका टिकट काट दिया गया था, यही नहीं उन्हें पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अमनमणि त्रिपाठी के पिता अमरमणि जोकि मंत्री भी रह चुके हैं वह मधुमिता शुक्ला की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

नौतनवा से निर्दलीय विधायक
अमनमणि त्रिपाठी ने नौतनवां से निर्दलीय चुनाव लड़कर यहां 32 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में जेल से अमरमणि त्रिपाठी की सियासी विरासत को आगे बढ़ा रहे उनके बेटे का योगी आदित्यनाथ के साथ मंच साझा करना अलग ही संकेत दे रहा है। इस मौके पर अमनमणि त्रिपाठी ने पीएम मोदी और अमित शाह की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ में मुख्यमंत्री बनने के सारे गुण मौजूद हैं, इसीलिए मैं उनसे राजनीति सीखना चाहता हूं।

कार हादसे में हुई थी सारा की मौत
गौरतलब है कि अमनमणि त्रिपाठी को उनकी पत्नी सारा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिस संदिग्ध परिस्थिति में सारा की मौत हुई थी उसके बाद शक था कि खुद अमनमणि ने अपनी पत्नी की हत्या की है। दरअसल 2015 मे जब अमनमणि त्रिपाठी फिरोजाबाद में कही जा रहे थे तो उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें सारा की मौत हो गई थी और कार में बैठे अमनमणि त्रिपाठी को जरा सी भी चोट नहीं आई थी।

मां ने लगाया था हत्या का आरोप
जिसके बाद सारा की मां सीमा सिंह ने अमनमणि त्रिपाठी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। सारा की मां ने लखनऊ के एसएसपी को एख प्रार्थना पत्र देकर 2013 मे इस मामले की शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि शादी के छह महीने बाद ही अमनमणि त्रिपाठी सारा से छुटकारा चाहता था और वह उसे एक्स मारता-पीटता था, सारा ने खुद कई बार मुझसे कहा था कि उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications