इलाहाबाद का नाम बदलने पर शुरू हुआ सीएम योगी का विरोध, दिखाए गए काले झंडे
इलाहाबाद। इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयाग राज किए जाने के फैसले का सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। अपने दो दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद आए सीएम योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाये गए है। काला झंडा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रविवार को योगी आदित्यनाथ अरैल घाट का निरीक्षण करने जा रहा थे, तभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शिव यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ का काले झंड़े दिखाये। बता दें कि कार्यकर्ता इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग राज रखने का विरोध कर रहा था। पुलिस ने फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि काला झंडा दिखाने के बाद पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान इलाहाबाद के शिव यादव के रूप में बताई है। उसने खुद स्वीकार किया कि वह समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई से जुड़ा हुआ है।
इलाहाबाद का नाम बदलने पर शुरू हुई विरोध
बता दें कि फूलपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयाग राज किए जाने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि नाम बदलने से बेहतर कुंभ के नाम पर उजाड़े गए लोगों को बसाना जरुरी है। सपा सांसद ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। इसलिए दोबारा विश्वास हासिल करने के लिए इस तरह के काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications