Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: सरकारी कर्मचारियों की होली होगी और भी ज्यादा रंगीन, आज ही मिल जाएगी सैलरी

इलाहाबाद। सरकारी कर्मचारियों की होली को और रंगीन करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वेतन भुगतान की तिथि को आज ही यानी 28 फरवरी को जारी करने का आदेश जारी कर दिया है। वित्त सचिव मुकेश मित्तल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 1 मार्च को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण व होली का त्यौहार पड़ने की वजह से कर्मचारियों को 28 फरवरी को ही मासिक वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया फरवरी 28 का महीना है और इस महीने का वेतन अगले महीने ना देकर इसी महीने 28 तारीख को ही जारी कर दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तौर पर होली मनाने में कोई समस्या नहीं आएगी।

कर्मचारी खुश

कर्मचारी खुश

सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों में काफी खुशी है, उन्होंने कहा कि होली की तारीख ऐसे समय में पड़ रही थी जब महीने का अंतिम दिन था और उनके पास पैसों की कमी होती। ऐसे में इस बार होली फीकी होने की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिया और कर्मचारियों को राहत दी है। इससे कर्मचारियों की होली बड़ी धूमधाम के साथ मनेगी।

होली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा

होली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा

गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारियों की मासिक सैलरी महीना खत्म होने के बाद अगले महीने में आया करती है। जिसकी अलग तारीखें तय हैं, लेकिन होली का त्यौहार होनै के कारण सरकार ने आवश्यक रूप से फैसला लेते हुए आदेश जारी किया कि 28 फरवरी को ही इस महीने का वेतन कर्मचारियों को दे दिया जाए।

1 मार्च को होलिका दहन और 2 मार्च को होली की वजह से सरकार ने पहले दिया तोहफा

1 मार्च को होलिका दहन और 2 मार्च को होली की वजह से सरकार ने पहले दिया तोहफा

गौरतलब है कि कर्मचारियों का वेतन महीने की पहली तारीख को दिया जाता है। इस बार 1 मार्च को होलिका दहन और 2 मार्च को होली है। इस कारण दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। इसके मद्देनजर कर्मचारियों को उनका वेतन 28 फरवरी को ही दे दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे लगभग 17 लाख कर्मचारियों के घर होली की खुशियां एक दिन पहले ही आ जाएंगी। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने इस कदम का स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें- आगरा: अलग-अलग संप्रदाय के दो पक्षों में फायरिंग, एक की मौके पर मौत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+