अद्भुत: प्लेटफार्म से नीचे सीधे पटरी पर गिरी महिला, फिर ऊपर गुजर गई पूरी ट्रेन

इलाहाबाद। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अद्भुत नजारा देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली मगध एक्सप्रेस पहुंची थी। थोड़ी देर स्टॉपेज के बाद 7 बजे यह ट्रेन जैसे ही रवाना होने को हुई एक बुजुर्ग महिला ट्रेन पर चढ़ने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला को अचानक चक्कर आ गया और वह लड़खड़ा कर गिर पड़ी। लेकिन आश्चर्यजनक तौर पर महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिरकर रेलवे ट्रैक पर चली गई। इससे पहले की कोई कुछ करता ट्रेन चल पड़ी। लोग चीखने चिल्लाने लगे और महिला को अपनी जगह जमीन पर चिपक जाने को कहा।

allahabad woman falling straight on the track then the whole train passed over

गुजर गई पूरी ट्रेन
महिला प्लेटफार्म से चिपकी रही और महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई। ट्रेन निकल जाने के बावजूद वह सुरक्षित बच गई। ट्रेन के हटते ही लोग नीचे कूदे तो महिला सकुशल जिंदा थी। उसे बाहर निकाला गया और फिर चिकित्सीय परीक्षण के लिये अस्पताल ले जाया गया।जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी भी दे दी गईं। यह चमत्कार ही था कि महिला को खरोंच तक नहीं आई थी और वह पूरी तरह सुरक्षित थी।

allahabad woman falling straight on the track then the whole train passed over

वीडियो आया सामने
इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यह घटना जब हुई तो वहां मौजूद एक सख्श ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और अब वह वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। यह पहली बार नहीं था जब ऐसा चमत्कार हुआ, लेकिन इस तरह के वाक्ये जब घटते हैं तो लोग अनायास ही कह उठते हैं कि जाको जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बाल न बांको कर सके जो जग बैरी होय"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+