यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र अभी भी इन दो तरीकों से हो सकते हैं पास

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में फेल हुए परीक्षार्थियों के लिए अभी सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं। फेल परीक्षार्थियों के लिए अभी भी उम्मीद की किरण बरकरार है। वह बोर्ड के कुछ नियमों का पालन कर पास हो सकते हैं। उसके लिए उन्हें बोर्ड के द्वारा की जाने वाली कुछ प्रक्रिया का पालन करना होगा, जिससे वह पास हो सकते हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए यूपी बोर्ड की सचिव नीना गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ स्क्रूटनी द्वारा पास हो सकते हैं। बोर्ड जल्द ही इन दोनों प्रक्रियायों की डेट्स जारी करेगा। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इसकी जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे।

allahabad up board fail student have chance to pass

कौन हो सकता है पास
सचिव, यूपी बोर्ड नीना श्रीवास्तव ने बताया कि जो बच्चे एक विषय में फेल हैं। वह उस सब्जेक्ट की स्क्रूटनी कराएं और अगर तब भी पास नहीं होते हैं तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर फिर से परीक्षा दे सकते हैं। हां कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने से पहले अपनी तैयारी अच्छे से कर लें ताकि संबंधित विषय की परीक्षा पास कर लें।

कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं जो दो विषयों में फेल हैं। विद्यार्थियों के लिए किसी एक विषय में परीक्षा देकर पास होने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि स्क्रूटनी व कंपार्टमेंट प्रक्रिया की सुविधा हर बार बच्चों को मिलती है। इसके द्वारा किसी विषय में कम अंक को और अधिक अंक में बदलने के लिए भी परीक्षार्थी इस्तेमाल करते हैं। इससे संबंधित सभी जानकारी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट आपको पर मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+