बसपा नेता हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने छात्रनेता अर्पित सिंह को उठाया

इलाहाबाद। भदोही जिले में ज्ञानपुर विधासभा सीट से 2017 में विधानसभा चुनाव लडने वाले बसपा नेता राजेश यादव की हत्या से पूर्व ताराचंद हॉस्टल में पार्टी देने वाले अर्पित सिंह को गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने उठा लिया। पुलिस के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। अर्पित के उठाने के बाद पर पूरे दिन छात्र नेता कर्नलगंज थाने समेत अन्य थानों के आस-पास टहलते रहे। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

बसपा नेता हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने छात्रनेता अर्पित सिंह को उठाया

बसपा नेता राजेश यादव की दो अक्तूबर को आधी रात के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि ताराचंद हॉस्टल के बाहर कुछ छात्रों से उनका विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक शख्स ने राजेश को गोली मार दी थी। राजेश के साथ डॉ. मुकुल सिंह भी थे। पुलिस ने मामला दर्ज डॉ. मुकुल सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामला में नया मोड़ आया जह राजेश यादव के पत्नी ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर बालू के लीज को लेकर हत्या कराने का आरोप लगाया।

वहीं पुलिस ने बताया कि अर्पित सिंह इस बार छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री पद का प्रत्याशी था। दो अक्तूबर को उसने ताराचंद हॉस्टल में चुनाव कार्यालय खोला था। इस खुशी में उसने पार्टी रखी थी जिसमें प्रतापगढ़ जेल में बंद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पूर्व महामंत्री माइकल के साथियों के अलावा कई लोगों को बुलाया गया था। राजेश किसी और को चुनाव लड़ाना चाहते थे। पता चला कि अर्पित को हड़काने के लिए वह डॉ. मुकुल के साथ पार्टी में पहुंच गये थे। वहां पर विवाद भी हुआ और बाहर आने पर मारपीट भी हुई थी। उसी दौरान किसी ने राजेश को गोली मार दी।

बसपा नेता राजेश यादव की हत्या के दूसरे दिन से ही ताराचंद हॉस्टल खाली हो गया। अर्पित व उसके साथी भाग निकले। पुलिस लगातार उसकी व उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही थी। बताया जा रहा है कि सटीक जानकारी होने पर गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। उससे लंबी पूछताछ की गई जिसमें उसने पार्टी देने की बात स्वीकारी पर बसपा नेता की हत्या में खुद को बेकसूर बताया। फिलहाल उससे अभी पूछताछ जारी है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+