वकील हत्याकांड: होटल व्यवसायी प्रदीप ने दी थी 5 लाख की सुपारी, प्रतापगढ़ से आए थे शूटर

इलाहाबाद। पूरे यूपी में सुर्खियां बटोरने वाले एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव मर्डर केस में आखिरकार एसटीएफ ने एक शूटर को दबोच लिया है। शूटर के साथ कांट्रेक्ट लेने वाले शातिर दलाल को भी प्रतापगढ़ से पकड़ा गया है। दोनों से गहन पूछताछ के बाद मर्डर केस की कड़ियां लगभग जुड़ गई हैं और संभावना है कि पुलिस कल बदमाशों को मीडिया के सामने पेश कर खुलासा कर सकती है। पुलिस के अनुसार राजेश श्रीवास्तव की हत्या के लिए होटल मालिक प्रदीप जायसवाल ने सुपारी दी थी और इस काम में होटल में डीजे फ्लोर का काम करने वाले युवक ने अहम भूमिका निभाई थी। उसने ही अपने लिंक से हत्या की सुपारी लेने वाले शातिर से संपर्क किया और फिर शूटर हायर कर हत्या कराई गई थी।

कैसे बना प्लान

कैसे बना प्लान

राजेश श्रीवास्तव और होटल मालिक प्रदीप जायसवाल के बीच नाले पर दुकान बनवाने के साथ विवाद शुरू हुआ था और फिर रेस्टोरेंट का पानी वकील के घर की तरफ बहाने और नाला जाम ने मामले को तूल दे दिया। इसी बीच वकील ने पीआइएल दाखिल की तो प्रदीप पूरी तरह बैकफुट पर आ गया और अब वकील की पैरवी व भारी दबाव के चलते वह परेशान हो गया था। दोनो में विवाद इतना बढ़ गया था कि होटल मालिक अपने मातहतों के सामने भी बिफर पडता था और अपने मालिक को रोता देख होटल क्राउन पैलेस में डीजे और आर्केस्ट्रा का काम करने वाले घनश्याम ने कांट्रेक्ट किलिंग का ऑफर दिया। बस यही प्लान बना और हत्या के लिए प्रदीप ने पांच लाख रुपये घनश्याम को दे दिए।

2 लाख पर आए शूटर

2 लाख पर आए शूटर

घनश्याम ने अपने दोस्त अंजनी श्रीवास्तव से पूरी बात बताई और फिर दोनों ने प्रतापगढ़ के कांट्रेक्ट किलर शमशाद से हत्या का सौदा किया। शमशाद ने प्रतापगढ़ के ही विशाल और रईस नाम के शार्प शूटर को दो लाख रुपये में सुपारी दी और फिर फुल प्लान के बाद रेकी की गई और वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान 3 लाख रुपये घनश्याम , अंजनी व शमशाद ने आपस में बतौर कमीशन बांट लिये।

शमशाद व शूटर गिरफ्तार

शमशाद व शूटर गिरफ्तार

वकील को गोली मारकर फरार चल रहे शूटरों की तलाश के दौरान जब एसटीएफ के हाथ शमशाद लगा तो मर्डर की गुत्थी सुलझने लगी। कड़ाई के बाद शमशाद ने शूटर विशाल की लोकेशन बताई तो वह भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कल तक साफ हो जाएगी तस्वीर

कल तक साफ हो जाएगी तस्वीर

हालांकि पुलिस के सामने अभी मुश्किल यह है कि होटल व्यवसाई व हत्यारोपी प्रदीप पकड़े गये शातिरों को नहीं जानता। क्योंकि पूरी वारदात घनश्याम व अंजनी के सहारे हुई और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग को अंजाम दिया था। ऐसे में पुलिस अब पूरी शिद्दत के साथ घनश्याम व अंजनी की तलाश कर रही है। दोनों के पकड़े जाने के बाद घटनाक्रम से स्थिति और साफ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+