यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को हाईकोर्ट ने दिया तगड़ा झटका
यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलश यादव को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के एक अहम आदेश पर रोक लगा दी है।
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को यूपी चुनाव से ठीक पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को यूपी सरकार के 17 उप-जातियों को एससी वर्ग में शामिल करने के आदेश पर रोक लगा दी। आपको बता दें कि पिछले महीने ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव से पहले सबसे बड़ा दांव खेलते हुए 17 ओबीसी जातियों को दलित कोटे में डालने का फैसला लिया था।

यूपी सरकार ने जिन ओबीसी जातियों को दलित वर्ग में शामिल किया था, उनमें मुख्य रूप से निषाद, मल्लाह, भर, बाथम, तुरहा, कहार, कश्यप, केवट, कुम्हार, राजभर, प्रजापति, धीवर, धीमर, बिंद, माझी, गौड़ और मछुवा जातियां थीं। अखिलेश यादव के इस फैसले को चुनाव से पहले खेले गए मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications