कौशांबी: व्यापारी को दी बेरहम मौत, हाथ-पैर काट बोरे में भर ले गए साथ
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पूरामुफ्ती इलाके में एक कारोबारी की निर्दयता से हत्या कर उसका शव रेलवे पटरी के करीब फेंक दिया गया। घटना में खौफनाक बात यह थी कि हत्यारों ने व्यापारी की हत्या के बाद उसके पैर और हाथ भी काट लिए थे। सुबह ग्रामीणों ने व्यापारी का का क्षत विक्षत शव देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने व्यापारी के कटे हुए अंगों को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आशंका व्यक्त की गई कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद व्यापारी के कटे हुए अंगों को किसी बोरे या झोले में भरकर अपने साथ ले गए होंगे। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया ? यहां अभी पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

सब्जी और फल का व्यापारी
कौशांबी के चरवा चिल्ला इलाके में शहबाजी गांव पड़ता है। इस गांव का रहने वाला शिवराम सोनकर (35) सब्जी और फल का व्यापार करता है। इन दिनों इसका काम इलाहाबाद के मुंडेरा मंडी में चल रहा था और वह घर भी बनवा रहा था। घर में कंस्ट्रक्शन का काम चलने के कारण वह रात में यही रुक जाया करता था, जबकि पूरा परिवार गांव में था। पुलिस के अनुसार सुबह लोगो ने शिवराम का क्षत विक्षत शव रेलवे लाइन के पास देखा तो हड़कंप मचा। फिलहाल शिवरात्रि की हत्या किसने कि और उससे किसकी दुश्मनी थी इस पर पुलिस माथापच्ची कर रही है।
हत्यारे क्यों ले गये हाथ-पैर
पुलिस ने बताया कि व्यापारी की हत्या कर उसका हाथ-पैर हत्यारे ही ले गये हैं, क्योंकि किसी ट्रेन की चपेट में आने पर कटे हुये अंग आस-पास मिल जाते। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी काफी कुछ स्पष्ट हो जायेगा। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है और मृतक के सिर में चोट के निशान भी ऐसी ही स्थिति बया कर रहे हैं। मृतक की चप्पल शव से दस मीटर की दूरी पर पर झाड़ी में मिली है। लेकिन और कुछ भी पुलिस मौके वारदात से बरामद नहीं कर सकी है।












Click it and Unblock the Notifications