बुलंदशहर की सभी सात सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट्स ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को बंपर जीत हासिल हुई है। बुलंदशहर की सभी सात सीटों पर इस बार कमल ने कब्जा किया है।

बुलंदशहर। विधानसभा 2017 के काउंटिग का इंतजार लोगों को बहुत दिनों से था जो आज पूरा हो गया। बुलंदशहर की सातों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का परचम लहरा रहा है। बीजेपी के स्याना क्षेत्र के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह लोधी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 71630 वोटो से मात दी है। बता दें कि बीजेपी प्रत्याशियों की सीधी टक्कर बीएसपी के प्रत्याशियों के साथ रही है।

बुलंदशहर की सभी सात सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट्स ने मारी बाजी

बुलंदशहर सदर सीट पर बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह सिरोही ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीएसपी प्रत्याशी हाजी अलीम को 22919 वोटो से हरा कर जीत हासिल की है। वीरेन्द्र सिंह सिरोही को 111067 वोट मिली। वहीं दूसरे स्थान पर रहे हाजी अलीम को 88148 वोट मिली, तीसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्यशी सुजात आलम को 24030 वोट मिली।

अनूपशहर सीट से बीजेपी प्रत्याशी संजय शर्मा ने जीत हासिल की है उन्होंने बीएसपी के चैधरी गजेन्द्र सिंह को 60314 वोटो से मात दी है। संजय शर्मा को 112431 वोट मिली तो बीएसपी के चैधरी गजेन्द्र सिंह को 52117 वोट मिली, तीसरे स्थान पर सपा के हिमायत अली 48610 वोट प्राप्त हुई। चौथे स्थान पर रहे लोकदल के होशियार सिंह को 11628 वोट ही प्राप्त हुई।

बुलंदशहर की सभी सात सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट्स ने मारी बाजी

डिबाई सीट पर एक बार फिर राजस्थान के राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री का जलवा दिखाई दिया। कल्याण सिंह के गढ डिबाई में बीजेपी की अनीता लोधी राजपूत को 111807 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के हरीष लोधी को 65630 वोट से मात दी है। वहीं, बीएसपी के देवेन्द्र भारद्वाज को 44972 और लोकदल के सत्यवीर को 2647 मत प्राप्त हुए।

खुर्जा विधानसभा सीट से बीजेपी के विजेन्द्र खटीक ने बीएसपी के अर्जुन सिंह को 64299 वोट से हरा दिया। विजेन्द्र खटीक को 119493 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह को 55194 वोट मिली, तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बंसीसिंह पहाडिया को 53084 वोट मिले, चौथे स्थान पर रहे रालोद के मनोज गौतम को 3921 वोट प्राप्त हुए।

शिकारपुर से बीजेपी के प्रत्याशी अनिल शर्मा ने अपने समधी व निकटतम प्रतिदंद्वी मुकुल उपाध्याय को 50245 वोटों से हरा दिया। अनिल शर्मा ने 101912 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की है। दूसरे स्थान पर रहे बीएसपी के प्रत्यशी मुकुल उपाध्याय 51667 वोट ही प्राप्त कर पायें। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्यशी उदय करण सिंह दलाल को 32914 और रालोद के मुकेश शर्मा को 7734 वोट मिले।

स्याना से बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह लोधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी प्रत्याशी दिलनवाज खान को 71630 वोट से हरा दिया है। देवेन्द्र सिंह लोधी को 125854 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे बीएसपी प्रत्यशी दिलनवाज खां को 54224 वोटी ही मिले। तीसरे स्थान पर रहे रालोद के ठा. सुनील सिंह को 22420 वोट ही प्राप्त हो सके, वही चौथे स्थान पर रहे कांग्रेस के मौ. आरिफ सईद को 20611 वोट मिले।

सिकन्द्राबाद सीट पर बीजेपी प्रत्याशी विमला सिंह सोलंकी ने अपने प्रतिदंद्वी मौ. इमरान को 71630 वोट से मात दी है। बीजेपी प्रत्याशी विमला सोलंकी को 104956 वोट मिली। वही दूसरे स्थान पर रहे बीएसपी प्रत्याशी मौ. इमरान को 76333 वोट ही प्राप्त हो सकी। तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के राहुल यादव को 48910वोट प्राप्त हुई। रालोद की प्रत्याशी आशा यादव को 17714 वोट ही मिल सकी।

सिकन्द्राबाद सीट
विधायक/दल - विमला सिंह सोलंकी/बीजेपी
प्राप्त मत- 104956
हारे/दल- मौ. इमरान/बीएसपी
वोट मिले- 76333

बुलंदशहर सीट
विधायक/दल - वीरेन्द्र सिंह सिरोही/बीजेपी
प्राप्त मत- 111067
हारे/दल- हाजी अलीम/बीएसपी
वोट मिले- 88148

स्याना सीट
विधायक/दल - देवेन्द्र सिंह लोधी/बीजेपी
प्राप्त मत- 125854
हारे/दल- दिलनवाज खान/बीएसपी
वोट मिले- 54224

अनूपशहर सीट
विधायक/दल - संजय शर्मा/बीजेपी
प्राप्त मत- 112431
हारे/दल- गजेन्द्र सिंह/बीएसपी
वोट मिले- 52117

डिबाई सीट
विधायक/दल - अनीता लोधी राजपूत/बीजेपी
प्राप्त मत- 111807
हारे/दल- हरीष लोधी/सपा
वोट मिले- 46177

शिकारपुर सीट
विधायक/दल - अनिल कुमार/बीजेपी
प्राप्त मत- 101912
हारे/दल- मुकुल उपाध्याय/बीएसपी
वोट मिले- 51667

खुर्जा सीट
विधायक/दल - विजेन्द्र सिंह खटीक/बीजेपी
प्राप्त मत- 119493
हारे/दल- अर्जुन सिंह/बीएसपी
वोट मिले- 55194

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+