अलीगढ़: चाय पीने के लिए रुका तो स्कूटी में घुस गया सांप, उड़ गए होश

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ के नगर निगम कार्यालय के नजदीक चाय की दुकान पर एक युवक चाय पीने के लिए रुक गया। युवक ने अपनी स्कूटी भी सड़क किनारे खड़ी कर दी। वहीं पास में कुछ झाड़ियां भी थी। जब वो युवक चाय पीकर वापस स्कूटी के पास पहुंचा तो उसने देखा की स्कूटी में करीब डेढ़ फुट का एक पतला सांप घुस रहा था। उसने ये बात आस-पास के लोगों को बताई।

aligarh snake found inside the Scooty

स्कूटी में सांप घुसने की जानकारी मिलते ही वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सांप से डर रहे आसपास के लोगों में किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह सांप को गाड़ी से भगा सके जिसके बाद स्कूटी खोलने के लिए एक मेकैनिक बुलाया गया। मैकेनिक ने स्कूटी की सीट वाला पार्ट जहाँ सांप घुसा था, उसको खोल कर अलग कर दिया। सांप अभी भी सीट के नीचे हिस्से में मौजूद था। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने लकड़ी से सांप को बाहर निकाला। सांप कूद कर सड़क पर भागने लगा जिसे वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने जूते से उसका सिर को कुचल दिया। सिर कुचलने से सांप मर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+