VIDEO: पुश्तैनी चले आ रहे पटाखों के काम में भारी चूक, धमाके से भरभराकर गिरा मकान, 2 की मौत

दीवाली के चलते रफीक ने काफी माल घर में स्टोर कर रखा था। कल रात रफीक कहीं बाहर था इसी दौरान घर में उसके पीछे परिवार में पत्नी, बच्चे मौजूद थे। अचानक घर में किसी तरह पटाखों में आग लग गई। आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और मकान भरभराकर नीचे गिर गया।

अलीगढ़। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में पटाखा बनाते समय धमाका हो गया। मामला जलाली कस्बे का है जहां एक मकान में बन रहे पटाखे के दौरान ही धमाके से मकान गिर पड़ा। इस घटना में चार लोग घायल भी हो गए, जलाली विस्फोट में एक महिला शकीला, उसका पति मों हुसैन, मो. रफीक की बेटी मन्तशा, रफीक की दूसरी बेटी आलिया, रफीक का बेटा अशरफ ये सभी घायल हो गए। जबकि 30 साल की अफसरी बेगम पत्नी मों रफीक और मो. रफीक की 14 साल की बेटी तैयवा की मौत हो गई। जलाली में रफीक के परिवार में आतिशबाजी बनाने का पुस्तैनी काम चलता आ रहा है। उसके भाई भी उसके साथ यहीं काम करते हैं। उनके पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है, जिनका इस्तेमाल वो शादी-विवाह में करते हैं।

Aligarh: blast in a house during making of crackers

दीवाली के चलते रफीक ने काफी माल घर में स्टोर कर रखा था। कल रात रफीक कहीं बाहर था इसी दौरान घर में उसके पीछे परिवार में पत्नी, बच्चे मौजूद थे। अचानक घर में किसी तरह पटाखों में आग लग गई। आग लगते ही जोरदार धमाका हुआ और मकान भरभराकर नीचे गिर गया। अंदर सभी लोग दब गए, वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Aligarh: blast in a house during making of crackers

आस-पास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को निकलवाया। इस हादसे में रफीक की पत्नी और बेटी की मौत हो चुकी है और पांच लोग घायल हैं। सभी घायलों को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस इलाके में जांच कर रही है की कहीं और किसी के यहां पटाखों का भंडारन तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+