अक्षय तृतीया के शुभ मुहुर्त पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना
Akshaya Tritiya 2024: हिंदुओं द्वारा वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाहा अक्षय तृतीया का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वयं सिद्ध मुहुर्तों के लिए जाना जाने वाली अक्षय तृतीया की पावन तिथि के शुभ मुहुर्त पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में शंकर भगवान से उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई भी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा
'सौभाग्य व समृद्धि के पावन पर्व अक्षय तृतीया की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। त्रिभुवन स्वामी भगवान श्री विष्णु जी एवं माँ लक्ष्मी जी से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख-शांति, संपन्नता व उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।'












Click it and Unblock the Notifications