'नकली मुस्कान असलियत नहीं छिपा सकती', सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद अखिलेश यादव का पलटवार
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार अब काफी जोर पकड़ लिया है। चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के शीर्ष नेता भी अब जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच नेताओं की तरफ से बयान बाजी भी शुरू हो गई है। उपचुनाव में एक दूसरे पर तीखी टिप्पणी की जा रही है।
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़र नगर स्थित मीरापुर विधानसभा का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मीरापुर विधानसभा के मोरना में विधानसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को लेकर ऐसा बयान दिया जिसे लेकर घमासान मचा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां दिखे सफाई वहां बिटिया घबराई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह बयान दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गई है।
अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सोशल साइट एक्स पर मैसेज शेयर किया है। मैसेज में उन्होंने लिखा है "डरे हुए इंसान की सबसे बड़ी पहचान होती है उसकी नकारात्मक बातें। जिनके पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं होती वो दूसरों की बात करते हैं। नकली मुस्कान असलियत नहीं झुपा सकती। अगर प्रतिशत में समझो तो 'सौ की सौ' भाजपा उपचुनाव में हार रही 'नौ की नौ'।"
अखिलेश यादव द्वारा यह मैसेज लिखे जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा टिप्पणी किए जाने के बाद अखिलेश यादव ने यह कमेंट किया है। इधर इसी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा भी लगातार भाजपा पर हमला बोला जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन द्वारा कहा गया कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और ऐसी भाषा उन पर शोभा नहीं देती है। मुख्यमंत्री को काम छोड़कर केवल बयान बाजी ही रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी से अधिक किसी भी सरकार ने महिलाओं के लिए काम नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications