अखिलेश यादव ने अपनी इस ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार ने कमान सम्भाली है तब से उनका बस एक ही मकसद रहा है कि प्रदेश से अपराध का खात्मा करना। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ही उनकी और सूबे के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की मेहनत पर पलीता लगाने पर जुटे हुए हैं। इसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट डाल कर यूपी पुलिस पर सवालिया निशान लगाए हैं।

अखिलेश यादव ने अपनी इस ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर साधा निशाना

ये थी पोस्ट
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट में एक कैप्शन के साथ उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें एक आरोपी को दो पुलिस कर्मी बिना हेलमेट लगाए भारी बारिश में ले जा रहे है।

उन्होंने इस पोस्ट में कैप्शन लिखा है कि, 'ये है आज के उप्र की कानून-व्यवस्था की शर्मसार तस्वीर। एक अभियुक्त को बिना नम्बर की पुलिस-बाइक पर, बिना हेलमेट के, तीन सवारी का कानून तोड़ते हुए, भारी बारिश में ले जाना राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ है। चेतना फैलानेवाली ऐसी तस्वीरें जागरूक नागरिक हमें भेजते रहें। धन्यवाद'.

अखिलेश यादव ने अपनी इस ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर साधा निशाना

इस पोस्ट से न सिर्फ योगी सरकार बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है। पोस्ट का मतलब साफ-साफ यह है कि क्या जितने भी नियम बनाए गए हैं वो सिर्फ आम जनता के लिए ही लागू होते हैं। बाकी पुलिसकर्मियों पर न तो कोई नियम लागू होता है और न किसी में इनको रोकने की दम है।

पहले भी पुलिस पर उठाए थे सवाल
ऐसा नहीं है कि अखिलेश ने पहली बार यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले अखिलेश ने यूपी मुठभेड़ों पर भी सवाल उठाए थे। अब देखना यह है कि सूबे के डीजीपी, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री की इस पोस्ट का क्या जबाव देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+