'आकाश आनंद की ज्‍यादा जरूरत भाजपा को है', मायावती के भतीजे को लेकर अखिलेश यादव ने किया कटाक्ष

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 9 अक्टूबर को लखनऊ में विशाल रैली की। लंबे अंतराल के बाद हुई मायावती की रैली में हजारों की संख्‍या में उनके समर्थक आए।इस रैली में मायावती ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मायावती ने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर भी जमकर तलाड़ लगाई थी।

ताज्‍जुब की बात ये है कि भाजपा के प्रति मायावती का रवैया रहा। मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की और पार्टी समर्थकों से आकाश आनंद का साथ देने की अपील की थी।

इसके बाद अब शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 9 अक्टूबर को लखनऊ में हुई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की रैली पर तीखा कटाक्ष किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने दावा किया कि बसपा से ज़्यादा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आकाश आनंद की ज़रूरत है।

Akhilesh Yadav

क्या बसपा की रैली से सपा का 'पीडीए' कमजोर हो रहा?

क्या बसपा की रैली से सपा का 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन कमज़ोर हो रहा है, अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा, "बहुजन समाज पार्टी को जितनी ज़रूरत आकाश आनंद की है, उससे कहीं ज़्यादा ज़रूरत भारतीय जनता पार्टी को है।"

योगी सरकार पर निशाना साधा

सपा अध्यक्ष ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी म्यूजियम (JPNIC) जो जयप्रकाश जी के नाम पर बना था, उसे बिकने नहीं दिया जाएगा।अखिलेश यादव ने जोर दिया कि जयप्रकाश नारायण का 'संपूर्ण क्रांति' का नारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि देश को खुशहाल बनाने के लिए समाजवादी मूल्यों पर चलना ज़रूरी है, और जमीन पर जितना काम किया जाएगा, उतनी ही सफलता मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका सिद्धांत नहीं बदला है, और पूरे देश में किसी भी समाजवादी नेता को समर्पित JPNIC से बेहतर कोई संग्रहालय या स्मारक नहीं है।

आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या पर क्‍या बोले अखिलेश यादव ?

अखिलेश यादव ने दलित आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या पर दुख व्यक्त करते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा 'पीडीए' से घबराई हुई है, और जातिगत समीकरणों को अपनी होशियारी बताती है। उन्होंने एक मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना को देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+