Akhilesh Yadav in Assembly: अखिलेश ने क्या कहा कि राजभर को बोलना पड़ा..'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है'

यूपी में शुक्रवार को विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो गया।

UP Vidhansabha Stra: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो गया। सत्र की समाप्ति से पहले सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार ऐसे मौके भी आए जब पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच ऐसा क्या हुआ कि पूरा सदन हंसी से लोट पोट हो गया।

अखिलेश यादव

सदन में अखिलेश-राजभर के बीच हुई चुहलबाजी

दरअसल शुक्रवार को जब अखिलेश यादव विधानसभा में बोल रहे थे तब उन्होंने अचानक ही अपना रुख ओम प्रकाश राजभर की तरफ कर लिया। अखिलेश ने राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि एक साथी पहले हमारे साथ थे। आजकल इन्होंने अपनी ऑर्बिट बदल दी है। ये कभी गाया करते थे कि, "चल संन्यासी मंदिर में.."।

राजभर ने अखिलेश से कहा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है

अखिलेश ने राजभर का नाम लिए बगैर कहा कि, उनसे कहना चाहूंगा कि इस गाने की अगली लाइन पूरी कर दें। अखिलेश के अनुरोध पर राजभर अपनी सीट पर खड़े हो तो गये लेकिन उन्होंने अखिलेश के नहले पर दहला मारने की कोशिश की। राजभर ने कहा, ''मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है''। इस पर अखिलेश ने कहा कि ये गाना आप पर सूट करता है क्योंकि आप तो वहां मंत्री बनने गये थे। इन्होंने कह दिया होगा कि "मेरे अँगने में तुम्हारा क्या काम है।"

गोरखपुर में कुलपति की पिटाई का मामला उठाया

पूर्व सीएम अखिलेश ने परिवारवाद को लेकर भी सीएम योगी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि सबसे पहले परिवारवाद की शुरुआत आपने की है। हम तो आपके बाद आए हैं। गोरखपुर में कुलपति की पिटाई हो रही है। सीएम बैठकर तमाशा देख रहे हैं।

साढ़ों के मुद्दे पर योगी को घेरने की कोशिश

अखिलेश ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में सड़कों पर खुलेआम सांढ़ घूम रहे हैं। आये दिन लोगों की मौतें हो रही हैं। सरकार इसके लिए योजना बना रखी है। सरकार इनको क्यों नहीं पकड़ती है। अच्छा होता कि सरकार एक साढ़ सफ़ारी बनाये। अगर आप टाइगर रिज़र्व को नहीं चला सकते तो साढ़ सफारी ही चलाकर दिखा दीजिए।

कांवड़ियों को मुआवजा देने की मांग

पूर्व सीएम ने कहा कि पश्चिमी यूपी में जिन कावड़ियों की जान गई है उनकी मदद होनी चाहिए। सरकार केवल फूल बरसाने में जुटी है। लेकिन यहाँ तो छोटी दाढ़ी और बड़ी दाढ़ी देखकर काम करें। उनको एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने की माँग करता हूँ।

किसानों का जेब क्यों नहीं भरती योगी सरकार

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, किसान के लिए एक्सपोर्ट के दरवाज़े बंद किया जा रहा है। केंद्र सरकार एक्सपोर्ट बंद कर रही है तो राज्य सरकार एक्सपोर्ट करने का दावा कर रहे हैं। ये सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर सकती है। किसानों से ज़मीन ली जा रही है तो उनका उचित मुवाजा दीजिए। किसान ज़मीन उद्योग लगाने के लिए दे रहे हैं सरकार वहाँ बिज़नेस करेगी तो किसानों की जेब क्यों नहीं भर्ती सरकार।

क्या पेड़ों की जगह टमाटर के पौधे लगा रही है सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अयोध्या में पौराणिक परिक्रमा मार्ग बदला जा रहा है। सरकार वहाँ का सर्किल रेट क्यों नहीं बढ़ाते। सरकार 133 करोड़ लगाने का दावा कर रही है लेकिन सब काग़ज़ों में है। सरकार को केवल पेड़ लगाने का शौक़ है। मुझे तो डर लग रहा है कि कहीं सरकार पेड़ों की जगह टमाटर के पौधे तो नहीं लगा रही है।

यूपी में बिजली का सत्यानाश कर दिया

अखिलेश ने कहा कि यूपी में बिजली की हालत है। आपने बिजली की सत्यानाश कर दिया है। सबसे ज़्यादा ट्रांसफार्मर गोरखपुर में फूके हैं। साढ़े छः साल में एक भी प्लांट बनाये हों तो बताये सरकार। डबल इंजन की सरकार बिजली का कोटा नहीं बढ़वा पा रही है। मुख्यमंत्री अपनी मर्ज़ी से डीजीपी नहीं रख सकते हैं। मुझे नहीं पता कि डबल इंजन सरकार के बीच क्या झगड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+