अखिलेश ने कहा- 'सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ प्रचार का मुद्दा'
लखनऊ। देवरिया शेल्टर होम कांड पर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। मामले में विपक्षी दलों ने घटना के बाद यूपी की भाजपा सराकर पर जमकर निशाना साधा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ़ प्रचार का मुद्दा बताया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि, 'बिहार के सत्ताधारियों के शेल्टर होम में बच्चियों से बलात्कार ने 'बेटी बचाओ' के नारे को भी जुमला बना दिया है। अब तो इनके समर्थक भी विरोध में हैं और ये सोचकर 'शर्मसार' भी कि वो अब तक कैसे लोगों का साथ दे रहे थे। जेडीयू-भाजपा की सरकार को नैतिकता के नाम पर तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।'
बताया प्रचार का मुद्दा
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के देवरिया में स्थगित मान्यता वाले नारी संरक्षण केंद्र से भी यौनाचार की ख़बर ने साबित कर दिया है कि सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ़ प्रचार का विषय है। सत्ताधारियों को बताना ही होगा कि जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां-वहां ऐसा क्यों हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications