Akhilesh Yadav का 2027 चुनाव को लेकर का बड़ा संकेत, क्या टूटने की ओर बढ़ रहा है सपा-कांग्रेस गठबंधन?
Akhilesh Yadav: लखनऊ के समाजवादी मुख्यालय में एक बार फिर राजनीतिक ऊर्जा से भरा माहौल देखने को मिला। डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में अल्पसंख्यक सभा की बैठक में अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा को सत्ता से हटाना है तो गांव-गांव और गली-गली तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ तक पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि अब रुकने का समय नहीं है।

सपा अध्यक्ष ने यह भी साफ कर दिया कि चुनाव की लड़ाई सिर्फ सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
गठबंधन से जिसे जाना है, चला जाए
अल्पसंख्यक सभा की इस बैठक में सहारनपुर से आए कुछ नेताओं ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के विवादित बयानों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाज़ी से माहौल खराब होता है।
अखिलेश यादव ने इस पर संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एक भावनात्मक गठबंधन है और व्यक्तिगत बयानों से उसका रुख नहीं बदलता। जिसे गठबंधन छोड़ना हो, छोड़ दे, हम पीड़ितों के साथ हैं।
पंचायत चुनाव में एआई के इस्तेमाल पर सवाल
बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक न्याय की सही दिशा तय होगी और हाशिए पर रह रहे वर्गों को न्याय मिलेगा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर पंचायत चुनाव में एआई तकनीक के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। अखिलेश ने दावा किया कि इस तकनीक का इस्तेमाल कर बूथ ऐसे बनाए गए जिससे सपा को नुकसान पहुंचे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने यूपी में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिजली इतनी महंगी हो गई है कि लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाएंगे।
अखिलेश यादव ने सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे यूपी में भिड़ रहे हैं। ये बयान उन्होंने भाजपा नेताओं के आपसी टकराव को लेकर दिया।
विदेश में फंसे भारतीयों की वापसी पर सीधा सवाल
इजराइल और अन्य देशों में काम कर रहे भारतीयों को लेकर भी अखिलेश ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पीएम मोदी से अपील की कि विदेशों में फंसे छात्रों और कामगारों को सुरक्षित वापस लाया जाए।
साथ ही उन्होंने सीएम योगी से कहा कि वो खुद एयर इंडिया की फ्लाइट में जाएं और लोगों को वापस लाएं। अहमदाबाद हादसे को लेकर उन्होंने पूछा कि क्या वहां किसी अयोग्य व्यक्ति को नौकरी दे दी गई?
अखिलेश यादव ने सभा में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को भाजपा कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नज़र अल्पसंख्यकों की अस्मिता, रोज़गार और पहचान पर है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि समाज में नफरत फैलाने की हर कोशिश का डटकर मुकाबला करें। यह वक्त सच्चाई के साथ खड़े होने और जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का है।












Click it and Unblock the Notifications